✕

होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को खुशी-खुशी विदा करने के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव! 

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को खुशी-खुशी विदा करने के लिए इन शेयरों पर लगाएं दांव! 

शेयर बाजार के लिए आज (शुक्रवार) सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में कल बहार लौट आई. इस दौरान, दोनों मानक सूचकांक नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चस्तर को छूने के बाद 204.33 अंकों की बढ़त के साथ 76,810.90 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 75.95 अंक चढ़कर 23,398.90 के लेवल पर पहुंच गया. Sensex की कंपनियों में M&M, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, विप्रो और TCS के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी
सबसे पहले बात करते हैं MACD के संकेतों की. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Paras Defence and Space Technologies, Solar Industries, Carborundum Universal, Crompton Greaves Consumer Electricals और Titagarh Rail Systems में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है. ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं, तो आपके मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.   

इनमें हैं मंदी के संकेत
इसी तरह, MACD ने JBM Auto, Bajaj Steel Industries, Adani Power, Sanofi India, Esab India, Marico और Finolex Industries पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. JBM ऑटो के शेयर कल करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,061 रुपए पर बंद हुए. पिछले पांच दिनों में इसमें 5.40% की गिरावट आई है. अडानी पावर के लिए भी कल का दिन अच्छा नहीं रहा. यह शेयर करीब डेढ़ प्रतिशत की नरमी के साथ 753 रुपए पर पहुंच गया. बीते 5 सत्रों में भी यह लाल निशान पर रहा है. ESAB India के शेयर भी कल लगभग 2 प्रतिशत लुढ़के. इसी तरह Marico में 2.94% और Finolex Industries में 0.96% की गिरावट देखने को मिली.

इनमें दिख रही खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Chola Investment & Finance, Oracle Financial Services Software, Aegis Logistics, Usha Martin, Praj Industries, Home First Finance और GRSE का नाम शामिल है. ओरेकल के शेयरों ने कल करीब 11 प्रतिशत की तगड़ी छलांग मारी. यह शेयर फिलहाल 9,700 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, टाटा समूह की कंपनी Trent पर भी नजर बनाए रखें. ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल इस अपर बुलिश नजर आ रही है. ब्रोकरेज ने अपनी एक रिपोर्ट में इस शेयर को Buy रेटिंग देते हुए इसका टार्गेट प्राइज 5500 रुपए तय किया है. अभी यह 5,030 रुपए के भाव पर मिल रहा है. 
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

8 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

13 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

15 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

19 hours ago