✕

होम / बिजनेस / मंगल को मंगलकारी बना सकता है आज इन शेयरों पर दांव, तेजी के मिल रहे हैं संकेत!

मंगल को मंगलकारी बना सकता है आज इन शेयरों पर दांव, तेजी के मिल रहे हैं संकेत!

शेयर बाजार कल शुरुआती बढ़त गंवाते हुए कारोबार की समाप्ति तक लाल निशान पर पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कल गिरावट देखने को मिली. हालांकि, लाल निशान पर पहुंचने से पहले शुरुआती कारोबार में बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था. मुख्यतौर पर आईटी कंपनियों और HDFC बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते बाजार अपनी बढ़त गंवा बैठा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 203.28 अंक टूटकर 76,490.08 पर आ गया और  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 30.95 अंकों की नरमी के साथ 23,259.20 पर बंद हुआ. कल दिग्गज IT कंपनियों TCS, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो और HCL टेक्नोलॉजीज नुकसान में रहे. बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और HDFC बैंक में भी गिरावट देखने को मिली.

MACD के ये हैं संकेत
अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए 5 शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. IndiGo, Balkrishna Industries, KEI Industries, Info Edge और Tejas Networks में आज तेजी देखने को मिल सकती है. कहने का मतलब है कि इन शेयरों के भाव चढ़ सकते हैं. जाहिर है ऐसे में दांव लगाने वाले को मुनाफा भी हो सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में पैसा लगाने से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  इसी तरह MACD ने RattanIndia Power, Paras Defence and Space Technologies, Sakuma Exports और  Shanti Educational Initiatives पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें गिरावट आ सकती है.

इन पर भी रखें नजर
बात करें, ऐसे शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, तो इस लिस्ट में आज Tata Steel, UltraTech Cement, Hero MotoCorp, Cipla, Divis Labs, Bharti Airtel और Bajaj Auto शामिल हैं. टाटा स्टील के शेयर कल मजबूती के साथ 180.45 रुपए पर बंद हुए थे. इस शेयर ने बीते 5 दिनों में 7.35% और एक महीने में 10.13% का रिटर्न दिया है. अल्ट्राटेक सीमेंट कल 3 प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 10,804 रुपए पर पहुंच गया. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 5.63% यानी 575.80 रुपए चढ़ चुका है. फिलहाल 5,710 रुपए के भाव पर मिल रहा हीरो मोटोकोर्प का शेयर भी कल के गिरावट वाले बाजार में तेजी हासिल करने में कामयाब रहा. वहीं, Chemplast Sanmar के शेयर में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. लिहाजा इसमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स में 547 अंक की गिरावट के बाद आज कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन शेयरों में दिखेगी हलचल

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली. सेंसेक्स 547 अंक टूटकर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 157 अंकों की गिरावट दर्ज की गई.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

2 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

2 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

13 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

18 hours ago