✕

होम / बिजनेस / आज किन शेयरों से करें प्यार और किनसे बनाएं दूरी? तुरंत देख लें ये लिस्ट पूरी

आज किन शेयरों से करें प्यार और किनसे बनाएं दूरी? तुरंत देख लें ये लिस्ट पूरी

चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में लिवाली के चलते कल बाजार में तेजी देखी गई. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछाल के साथ बंद हुए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वैश्विक स्तर पर मजबूती के संकेतों के बीच हमारा शेयर बाजार (Stock Market) कल तेजी के साथ बंद हुआ. HDFC बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे हैवीवेट शेयरों में लिवाली के चलते बाजार को मजबूती मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 149.98 अंक चढ़कर 76,606.57 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 58.10 अंकों की बढ़त के साथ 23,322.95 पर बंद हुआ. बाजार में कल आई इस तेजी के आज भी बने रहने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Kirloskar Pneumatic Company, Kirloskar Brothers, Bosch,  CAMS, Poly Medicure और Godrej Properties में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. वहीं, MACD ने TVS Holdings, Axis Bank, Balkrishna Industries, Metropolis Healthcare, Sky Gold, Honasa Consumer और IndiGo के शेयरों पर मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें गिरावट आ सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधानी बरतें.

इनमें मजबूत खरीदारी
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो इस लिस्ट में आज Bajaj Auto, Hero MotoCorp, UltraTech Cements, Bharti Airtel, Cipla और Tata Steel शामिल हैं. इसके अलावा, आज Amber Enterprises, Saksoft, Bondada Engineering, Arvind और Gensol Engineering पर भी नजर रखें. इन कंपनियों ने कल बाजार बंद होने के बाद कारोबार से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की हैं, जिसका असर इनके शेयरों पर दिखाई दे सकता है. अंबर एंटरप्राइजेज ने IL JIN Electronics में अतिरिक्त 4.6% हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है. अब कंपनी की IL JIN Electronics में हिस्सेदारी बढ़कर 90.2% हो गई है.

इन पर भी रखें नजर 
वहीं, Saksoft ने Augmento Labs में 100% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक करार किया है. 100 करोड़ रुपए की इस डील के लिए कंपनी 35 करोड़ का भुगतान तुरंत करना होगा. बाकी 2 साल में दिया जाएगा. Bondada Engineering को एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बताया है कि उसे गुजरात के खावड़ा में 600MW ग्रिड कनेक्टेड सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए NLC India से बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. Gensol Engineering ने गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के 250MW/500 MWh बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए बोली जीती है.  जबकि, Arvind ने बताया है कि गांधीनगर प्लांट में जारी कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

9 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

14 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

14 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

16 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

20 hours ago