होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव के साथ करें हफ्ते की शुरुआत, भर सकती है झोली!

इन शेयरों पर दांव के साथ करें हफ्ते की शुरुआत, भर सकती है झोली!

शेयर मार्केट के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा, कहना मुश्किल है लेकिन आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी समूह के लिए जहां शेयर बाजार का पिछला कारोबारी दिन यानी शुक्रवार Black Friday साबित हुआ था, वहीं मार्केट में भी गिरावट दर्ज की गई थी. BSE सेंसेक्स 389.01 अंक टूटकर 62,181.67 और NSE निफ्टी 112.75 अंक लुढ़ककर 18,496.60 अंकों पर बंद हुआ था. आज (सोमवार) भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. 

MACD ने दिए ये संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Adani Ports, Bandhan Bank, SBI, PFC और HDFC में तेजी का रुख दिखाया है. जबकि Ashok Leyland, HCL, Astral और Mahindra CIE में आज नरमी देखने को मिल सकती है. अडानी पोर्ट की बात करें, तो यह 584 रुपए के भाव पर मिल रहा है. भारी गिरावट के बाद पिछले पांच दिनों में इसने 17.46% का रिटर्न हासिल किया है. हालांकि, ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 987.85 से अभी काफी पीछे है. 

ऐसा रहा है रिकॉर्ड
बंधन बैंक का शेयर शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 244.10 रुपए पर बंद हुआ था. बीते पांच दिनों में इसने 5.58% का रिटर्न दिया है. SBI का शेयर इस समय 552.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में इसमें 7.87% की गिरावट आई है, लेकिन पांच दिनों का रिकॉर्ड 2.09% की बढ़त दिखा रहा है. HDFC भी पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मामूली तेज के साथ बंद होने वाले शेयरों में शुमार है. 1,652.30 के भाव पर उपलब्ध ये शेयर बीते 5 दिनों में 0.84% नुकसान उठा चुका है. इसी तरह, PFC यानी Power Finance Corporation Limited का शेयर भी तेजी के साथ बंद हुआ था.

इनके आएंगे नतीजे
Nykaa, Zee Entertainment Enterprises, Power Finance Corporation, Sun Pharma Advanced Research Company, Shree Renuka Sugars, SAIL, Bajaj Healthcare, Bajaj Hindusthan Sugar, BF Utilities, Campus Activewear, Castrol India, Godrej Industries, Greenply Industries, Gujarat State Petronet, Gujarat Gas, Hinduja Global Solutions, Hindustan Oil Exploration, Hindware Home Innovation, HUDCO, IRB Infrastructure Developers, Indian Railway Finance Corporation आदि कंपनियों के तिमाही नतीजे आज जारी होंगे, लिहाजा इनके शेयरों पर भी नजर रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

6 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

11 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

14 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

6 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago