होम / बिजनेस / आज RVNL सहित इन शेयरों में निवेश Diwali से पहले दे सकता है दिवाली वाली खुशी!
आज RVNL सहित इन शेयरों में निवेश Diwali से पहले दे सकता है दिवाली वाली खुशी!
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार का दिन कुछ राहत वाला रहा. लगातार छह दिनों की गिरावट के बाद पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में बढ़त दिखाई दी. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 634 अंक की तेजी के साथ 63782.80 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी चढ़कर 19047 पर पहुंच गया. शेयर बाजार में इजरायल-हमास युद्ध और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते गिरावट देखने को मिली है. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि सप्ताह की शुरुआत यानी आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात कर सकते हैं. इस लिस्ट में RVNL, L&T Finance Holdings, Punjab Chemicals & Crop Protection, Sonata Software, Indian Overseas Bank और GNFC का नाम शामिल है. MACD के इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों का भाव उछल सकता है यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
इनसे दूरी में ही समझदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें MACD ने मंदी का रुख दर्शाया है. Apollo Tyres, MCX India, Bajaj Holdings, ABB Power, Supreme Industries और Ingersoll-Rand में आज नरमी देखने को मिल सकती है. यानी इनमें गिरावट की संभावना है. इसी तरह, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. कहने का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को खरीदने के बजाये बेचने में ज्यादा विश्वास कर रहे हैं. इस लिस्ट में Polyplex Corporation, V Mart Retail, Sterlite Technologies, Navin Fluorine, UPL और Campus Activewears शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
सबसे आखिरी में उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Welspun India, Swan Energy, Canara Bank, Angel One, Shriram Finance, Persistent System और Sonata Software, उन शेयरों के नाम हैं जिनमें निवेशक विश्वास दिखा रहे हैं. निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं, और इनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Welspun India के शेयर शुक्रवार को 11.38% की शानदार तेजी के साथ 146.80 रुपए पर बंद हुए थे.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स