होम / बिजनेस / वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी? इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है हसरत!  

वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी? इन शेयरों पर दांव से पूरी हो सकती है हसरत!  

शेयर बाजार के लिए आज यानी शुक्रवार सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में गुरुवार को उतार-चढ़ाव देखी गई और कारोबार की समाप्ति पर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 5.43 अंक लुढ़ककर 66,017.81 के लेवल पर पहुंच गया. एक समय यह 65,980.50 पॉइंट्स तक खिसक गया था, लेकिन बाद में थोड़ी बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी भी 9.85 अंक टूटकर 19,802 के लेवल पर आ गया. सेंसेक्स की कंपनियों में कल JSW स्टील, भारती एयरटेल, Wipro, HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक और TATA Steel स्टील के शेयर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए. आज स्टॉक मार्केट के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें हैं तेजी के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Crisil, SKF India, MMTC, Paytm, Tanla Platforms और Rain Industries में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल आ सकता है और इसी के साथ आपके मुनाफे कमाने की संभावना भी बढ़ जाएगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इस लिस्ट में शामिल शुरुआती 3 शेयर कल गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि के बाकी के तीनों शेयरों में तेजी देखने को मिली थी. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इसमें Suzlon Energy, Nippon Life AMC, CDSL, RBL Bank, BSE और GNFC का नाम शामिल है.

इनमें कायम निवेशकों का भरोसा
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Bajaj Auto, Hero MotoCorp, BPCL, Bharti Airtel, Tata Consumer, HCL Tech और Eicher Motors शामिल हैं. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं. वो पैसा लगा रहे हैं और इन शेयरों में मजबूत खरीदारी निर्मित हो रही है. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. बजाज ऑटो का शेयर 3.14% की बढ़त के साथ 5,932 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, Hero MotoCorp में भी 4.52% की बढ़त देखी गई थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

1 hour ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

2 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

5 hours ago

बड़ी खबरें

भारत में बढ़ रहा अल्जाइमर का खतरा, 2036 तक दोगुने हो सकते हैं डिमेंशिया के मरीज

शुरुआती लक्षणों को उम्र बढ़ने का सामान्य हिस्सा मानकर नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, विशेषज्ञों ने समय पर जांच और डॉक्टर से सलाह लेने की दी सलाह

52 minutes ago