होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले दिन आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका

सप्ताह के पहले दिन आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका

शेयर मार्केट पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था. आज भी इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) की तेजी पर शुक्रवार को विराम लग गया. BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी दोनों लाल निशान पर बंद हुए.  वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और वित्तीय, सूचना प्रौद्योगिकी और तेल कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली. इस दौरान, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 505.19 अंक फिसलकर 65,280.45 अंक और निफ्टी 165.50 अंक की गिरावट के साथ 19,331.80 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 में से करीब 25 शेयर नुकसान में रहे थे. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है, आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव वाला माहौल देखने को मिल सकता है.  

इनमें हैं तेजी के संकेत
अब उन शेयरों के बारे में बात कर लेते हैं, जिनमें तेजी की संभावना बन रही है. मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), टाटा मोटर्स (Tata Motors), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India) और Cipla में उछाल देखने को मिल सकता है. ब्रोकरेज फर्म यस सिक्योरिटीज बैंक ऑफ बड़ौदा को खरीदने की सलाह दी है. फर्म ने इसके लिए 195 रुपए स्टॉपलॉस और 234 रुपए का टारगेट प्राइज तय किया है. इस बैंक के शेयर ने तकनीकी चार्ट पर पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है, जो चार्ट में मजबूती का संकेत देता है. 

इतना है Target Price
वहीं, Tata Motors पर भी एक्सपर्ट्स बुलिश हैं. यह शेयर सभी महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर चल रहा है. मजबूत वॉल्यूम के साथ स्टॉक मजबूती का संकेत दे रहा है. एक्सपर्ट्स ने इस शेयर के लिए 590 रुपए का स्टॉपलॉस और 650 रुपए का टारगेट प्राइज निर्धारित किया है. पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की बात करें, तो यस सिक्योरिटीज ने 249 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ इसे खरीदने का सुझाव दिया है. ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, ये शेयर आने वाले समय में 295 रुपए के टारगेट प्राइज को आसानी से छू सकता है. ये शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ 255.50 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले छह महीनों में इसने 20.63% का रिटर्न दिया है. 

अच्छा है रिकॉर्ड
इसी तरह, Cipla के शेयर को 1000 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 1060 रुपए के टारगेट प्राइज पर खरीदा जा सकता है. ये शेयर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,022.95 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले कुछ दिनों से ये शेयर ग्रीन लाइन पकड़कर चल रहा है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 1,185.25 रुपए है. बता दें कि सिप्ला लिमिटेड एक भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है. इस कंपनी की स्थापना 1935 में Khwaja Abdul Hamied ने की थी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago