✕

होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर करें नए सप्ताह की शुरुआत, जेब हो सकती है भारी

इन शेयरों पर दांव लगाकर करें नए सप्ताह की शुरुआत, जेब हो सकती है भारी

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में नरमी आई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 7.65 अंक फिसलकर 75,410.39 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 218.46 अंक चढ़कर 75,636.50 के अपने सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आई. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी शुरुआती बढ़त गंवाते हुए 10.55 अंकों के नुकसान के साथ 22,957.10 पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें तेजी के मिले संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए छह शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. Chennai Petro, Sobha, Aegis Logistics, Prism Johnson, Saregama India और Balrampur Chini में आज उछाल आ सकता है. जाहिर है ऐसे में आपके लिए दांव लगाकर मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

इनमें आ सकती है गिरावट
इसी तरह, MACD ने Apollo Tyres सहित Triveni India, Sundaram Fasteners, SAIL, Narayana Hrudayalaya और Varun Beverages में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. अपोलो टायर्स के शेयर शुक्रवार को नुकसान के साथ 481.30 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 3.45% लुढ़क चुका है. जबकि इस साल अब तक इसने महज 6.19% का रिटर्न ही दिया है. SAIL यानी Steel Authority of India Ltd के शेयर पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ 169.50 रुपए पर बंद हुए थे. पिछले 5 सत्रों में ये शेयर 2.05% और इस साल अब तक 35.93% चढ़ चुका है.

इनमें मजबूत खरीदारी
चलिए अब उन शेयरों पर भी नजर डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Adani Enterprises, Bharti Airtel, SBI, Eicher Motors, Divi's Labs, Tata Steel, और Hero MotoCorp शामिल हैं. हालांकि, Adani Enterprises के लिए पिछले सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन अच्छा नहीं रहा. इस दौरान, कंपनी का शेयर 0.19% के नुकसान के साथ 3,381 रुपए पर बंद हुआ. जबकि पिछले 5 सत्रों में इस शेयर बे अपने निवेशकों को 11.46% का रिटर्न दिया है. भारती एयरटेल के शेयर जरूर शुक्रवार को एक प्रतिशत से अधिक की उछाल के साथ 1,389.50 रुपए पर पहुंच गए. इस साल अब तक ये शेयर 37.16% का रिटर्न दे चुका है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

10 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

11 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

11 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

7 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.