✕

होम / बिजनेस / बाजार में कल मिले जख्मों पर कुछ हद तक मरहम का काम कर सकते हैं ये शेयर!

बाजार में कल मिले जख्मों पर कुछ हद तक मरहम का काम कर सकते हैं ये शेयर!

शेयर बाजार में कल सुनामी देखने को मिली. लोकसभा चुनाव के परिणाम से बाजार नाखुश नजर आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव में भाजपा के मनमाफिक प्रदर्शन नहीं करने पाने से शेयर बाजार (Stock Market) भी उदास हो गया. मंगलवार को बाजार में इतनी बड़ी गिरावट आई कि एक ही झटके में निवेशकों को कंगाल वाली फीलिंग होने लगी. चौतरफा बिकवाली के बीच बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,389.73 अंकों (5.74%) के भारी-भरकम नुकसान के साथ दो महीने के निचले स्तर 72,079.05 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 6,234.35 अंकों का गोता लगा गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 1,379.40 अंक (5.93%) गिरकर 21,884.50 पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि कल मिले जख्मों को आज कौनसे शेयर कुछ हद तक भरने का काम कर सकते हैं.   

MACD ने दिए ये संकेत 
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की. MACD ने आज के लिए Sobha, Phoenix Mills, Container Corporation of India और Solar Industries में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल आ सकता है. ऐसे में अगर आप दांव लगते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने Havells India, Bajaj Steel Industries, HG Infra Engineering, Vijaya Diagnostics Centre और MM Forgings में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इनमें गिरावट आ सकती है.

आज इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Hero MotoCorp, Blue Star, Marico, Britannia, Emami, Phoenix Mills और Finolex Industries का नाम शामिल है. वहीं, India Cement, Zee Entertainment Enterprises, Gujarat Fluorochemicals, Dalmia Bharat, Sterlite Technologies और Bandhan Bank में बिकवाली का दबाव नजर आ रही है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर फिलहाल सावधान रहें. India Cement के शेयरों में कल सुनामी देखने को मिली थी. कंपनी के शेयर 14% से अधिक की गिरावट के साथ 184.85 रुपए पर बंद हुए. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

34 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

45 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

2 hours ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

21 seconds ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

34 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

45 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

1 hour ago