होम / बिजनेस / महंगाई से मुकाबले के लिए भारी करना चाहते हैं जेब? आज ये शेयर पूरी कर सकते हैं कामना!

महंगाई से मुकाबले के लिए भारी करना चाहते हैं जेब? आज ये शेयर पूरी कर सकते हैं कामना!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सप्ताह का पहला दिन अच्छा रहा. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन लाइन पर खुले और आखिरी तक इसी लाइन को पकड़कर चलते रहे. यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र था, जब निवेशक के चेहरे खिले नजर आए. सोमवार को BSE सेंसेक्स 528.17 अंक उछलकर 67,127.08 पर पहुंचा. वहीं, NSE निफ्टी ने 176.40 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार रिकॉर्ड 20,000 अंक का स्तर छुआ. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये है MACD का रुझान 
सबसे पहले, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों पर नजर डालते हैं. MACD ने अडानी समूह की तीन कंपनियों - Adani Enterprises, Adani Ports SEZ और Adani Wilmar के साथ-साथ REC और Karnataka Bank में तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि यदि आप कुछ प्रॉफिट कमाने का सोच रहे हैं, तो इन शेयरों में संभावना बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. Shriram Properties, HUDCO, Birlasoft, India Cements और Den Networks में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में RVNL यानी रेल विकास निगम लिमिटेड के साथ-साथ SJVN, JSW Energy, ITI Ltd, Praj Industries और IRFC शामिल हैं. RVNL ने पिछले कुछ समय में अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है. दरअसल, रेलवे से जुड़ी इस कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है, इस वजह से निवेशकों का इसमें भरोसा बढ़ रहा है और शेयर खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. इस कारण से RVNL के शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी नहीं बची है, इस वजह से वो शेयरों की बिकवाली कर रहे हैं. इस लिस्ट में CMI Ltd, Penta Gold, Ambani Organics और Atam Valves शामिल हैं. इन शेयरों में से कुछ ने 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर दर्ज किया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

15 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

16 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

17 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

17 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

18 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.