होम / बिजनेस / वीकेंड पर जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों में निवेश से पूरी हो सकती है इच्छा! 

वीकेंड पर जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों में निवेश से पूरी हो सकती है इच्छा! 

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज बाजार कैसा रहेगा, यह जानने से पहले कल यानी गुरुवार को बाजार की चाल कैसी थी यह जान लेते हैं. कल बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई, लेकिन कारोबार की समाप्ति तक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही ग्रीन जोन से निकलकर रेड जोन में पहुंच चुके थे. इस दौरान BSE सेंसेक्स 180.96 गिरकर 65,252.34 और NSE निफ्टी 57.30 अंक लुढ़ककर 19,386.70 के स्तर पर बंद हुआ. निफ्टी के करीब 35 शेयरों को गिरावट का सामना करना पड़ा. आज यानी शुक्रवार को मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. यानी उतार-चढ़ाव आज भी देखने को मिल सकता है. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
अब बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने M&M Finance, Jubilant Ingrevia, Asian Paints, Britannia और Chemplast Sanmar में आज तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. तेजी की तरह ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस लिस्ट में Bank of India, LIC, Zee Entertainment, Tourism Finance और Piramal Enterprises शामिल हैं.

इन पर भी आज रखें नजर
अब देखते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. DB Realty, Titagarh Wagons, Mahindra Holiday, Religare और GMR Infra में निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इसकी वजह ये है कि इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को छू चुके हैं और कुछ जल्द ऐसा कर सकते हैं. आज भी इन शेयरों में अच्छी-खासी खरीदारी दिखाई देने की उम्मीद है. लिहाजा, आप इन्हें अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं. अब नजर डालते हैं बिकवाली के दबाव वाले शेयरों पर. इस लिस्ट में Jio Financial Services, TVS Supply Chain, Hotel Rugby और  Penta Gold शामिल हैं. बता दें कि मुकेश अंबानी की कंपनी Jio Financial Services लिस्टिंग के बाद से ही लाल निशान पर कारोबार कर रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago