✕

होम / बिजनेस / पिछले हफ्ते मिले जख्मों पर कल की बढ़त ने लगाया मरहम, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

पिछले हफ्ते मिले जख्मों पर कल की बढ़त ने लगाया मरहम, आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?

शेयर बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुआ था, आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही. बाजार सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 104.99 अंकों की मजबूती के साथ 72748.42 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 32.35 अंकों की बढ़त लेकर 22055.70 पर पहुंच गया. इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व को ब्याज दर पर फैसला लेना है, इसलिए संभव है कि निवेशक आज भी सतर्क रुख अपनाएं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें तेजी के हैं संकेत
शुरुआत करते हैं MACD के संकेतों से. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए L&T Tech, Gland Pharma, ZF Commercial Vehicle Control Systems India, Schaeffler India, Essel Propack और Ramco Cements पर तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं तो मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने ABB India, Nykaa, Zee Entertainment Enterprises, APL Apollo Tube, L&T और IndusInd Bank में मंदी के संकेत दिए हैं. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Crisil, Linde India, Bharti Airtel, Oracle Financial Services Software, Solar Industries और TCS का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. Crisil के शेयर कल 4.48% की बढ़त हासिल करने में सफल रहे थे. 5,200 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 5.15% चढ़ गया है.  वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी देखने को मिल रहा है. GMM Pfaudler, HUL, Blue Dart और HLE Glascoat वही शेयर हैं. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर भी सावधानी बरतें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

16 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

16 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

19 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

16 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

21 hours ago