होम / बिजनेस / गिरावट और बाजार का रिश्ता टूटेगा या नहीं कहना मुश्किल है, लेकिन यहां जरूर है कमाई का मौका!
गिरावट और बाजार का रिश्ता टूटेगा या नहीं कहना मुश्किल है, लेकिन यहां जरूर है कमाई का मौका!
शेयर बाजार से आज भी मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
गिरावट शेयर बाजार (Stock Market) का पीछे छोड़ने को तैयार ही नहीं है. कल यानी बुधवार को भी मार्केट लाल निशान पर बंद हुआ. इस गिरावट के तमाम कारणों में से एक विदेशी निवेशकों का लगातार बाजार से हाथ खींचना है. विदेशी निवेशक लिवाल के बजाए बिकवाल बने बैठे हैं, जिस वजह से भारतीय शेयर बाजार कमजोर हो रहा है. बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 283.60 अंक लुढ़ककर 63,591.33 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय इसने 324.47 अंक का गोता लगा लिया था, लेकिन बाद में कुछ रिकवरी करने में कामयाब रहा. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 90.45 अंक फिसलकर 18,989.15 पर पहुंच गया.
इनमें मजबूत खरीदारी
MACD के संकेतों को जानने से पहले आज उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Vodafone Idea के साथ-साथ CDSL, Birlasoft, DLF, Trent, Godfrey Phillips और Global Health का नाम शामिल है. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी छू लिया है. वोडाफोन आइडिया के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी अच्छी-खासी बढ़त के साथ बंद हुए थे. दरअसल, कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ सुधरने के संकेत मिल रहे हैं, इसलिए निवेशकों का भरोसा इसमें बढ़ा है. आज भी इस शेयर में उछाल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. इसी तरह, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जो बिकवाली के दबाव का सामना कर रहे हैं. इसमें Polyplex Corp, IGL, Petronet LNG, IGL और Aegis Logistics शामिल हैं. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
ये हैं MACD के संकेत
अब चलते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों पर. MACD ने आज MCX India, Crisil, CDSL, Galaxy, Piramal Pharma और BPCL में तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में कमाई का मौका बन सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Latent View Analytics, Supreme Industries, CEAT, ICICI Securities और Sundram Fasteners का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों के बारे में काफी सोच-समझकर ही निर्णय लें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स