✕

होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, जेब भरी होगी तो खुशी-खुशी बीतेगा वीकेंड!

आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, जेब भरी होगी तो खुशी-खुशी बीतेगा वीकेंड!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार को भी लाल निशान पर बंद हुआ. यह लगातार पांचवां कारोबारी सत्र था जब बाजार में गिरावट देखने को मिली. लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मुनाफावसूली के चलते बाजार में नरमी आई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 617.30 अंक गिरकर 73,885.60 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 216.05 अंक टूटकर 22,488.65 पर बंद हुआ. बीते 5 सत्रों में सेंसेक्स 1,532 अंक नीचे आया है. जबकि निफ्टी 479 अंक टूटा है. सेंसेक्स में कल आई गिरावट में टाटा समूह की टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाइटन के साथ-साथ टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, नेस्ले इंडिया जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयर भी नुकसान भी रहे. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज DOMS Industries, Exide Industries, Zydus Wellness,  Torrent Pharma और Vijaya Diagnostic Centre पर तेजी का रुख दिखाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में तेजी आ सकती है. ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगाते हैं, तो मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, स्टॉक मार्केट जोखिम के अधीन है और BW हिंदी आपको सलाह देता है कि यहां निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने ABB India, Timken India, Cummins India, Alkem India, Kirloskar Oil Engines और Siemens में मंदी के संकेत दिए हैं.

ये भी पढ़ें - 4 जून के बाद कितना बदल सकता है बाजार? ये पॉइंट्स दूर कर देंगे आपके मन में उठ रहे हर सवाल

इनमें दिखी मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में KNR Constructions, Emami, Samvardhana Motherson International, Saregama India, Coromandel International, GSK Pharma और Jupiter Wagons का नाम शामिल है. KNR Constructions के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी शानदार 8.20% की उछाल दर्ज करने में सफल रहे. 302.90 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर इस साल अब तक अपने निवेशकों को करीब 18% का रिटर्न दे चुका है. वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जो बिकवाली के दबाव का सामना कर रहे हैं. इस लिस्ट में Berger Paints, KRBL, Route Mobile, Anupam Rasayan और GRSE और शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

5 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

6 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

6 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 hour ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.