होम / बिजनेस / वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब चाहिए भारी? आज इन शेयरों में निवेश की कर लें तैयारी

वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब चाहिए भारी? आज इन शेयरों में निवेश की कर लें तैयारी

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में निवेश करने वालों के चेहरे गुरुवार को खिले नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 929.60 अंक चढ़कर अपने अब तक के उच्चतम स्तर 70,514.20 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 256.35 अंक की तेजी के साथ 21,182.70 पॉइंट्स पर पहुंच गया. इस दौरान, IT कंपनी Wipro, Infosys, Tech Mahindra के साथ-साथ बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखी गई. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है तेजी
शुरुआत मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों से करते हैं. MACD ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी का रुख दर्शाया है. तेजी के संकेत वाले स्टॉक्स में Hero Motocorp, Trent Ltd, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, United Spirits, Suprajit Engineering और NMDC शामिल हैं. कल यानी गुरुवार को इन सभी शेयरों में तेजी रिकॉर्ड हुई थी और आज भी ये तेजी से आगे भाग सकते हैं. इन स्टॉक्स के भाव में उछाल के संकेत बताते हैं कि आपके लिए इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD के मंदी के संकेत वाले शेयरों में आज Tata Teleservices, CG Power and Industrial Solutions, Cyient और EID Parry का नाम शामिल है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

खबरों में रह सकते हैं ये शेयर 
अब जानते हैं कि वो कौनसे शेयर हैं, जो किसी न किसी वजह से आज फोकस में रह सकते हैं. SBI, Mahindra & Mahindra Financial services, Hero Motocorp, Texmaco Rail & Engineering, वही शेयर हैं. एसबीआई इसलिए खबरों में है, क्योंकि उसने पेपर-बेस्ड पैकेजिंग सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी Canpac Trends में कुछ हिस्सेदारी खरीदी है. वहीं, नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज को लाइफ, हेल्थ और जनरल इंश्योरेंस बिजनेस में एंट्री के लिए बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. हीरो मोटोकॉर्प की बात करें, तो वह अपनी सहयोगी कंपनी एथर एनर्जी में अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदने जा रही है. जबकि टेक्समाको रेल इंजीनियरिंग को रेलवे से 1,374.41 करोड़ रुपए का ठेका मिला है. इन सभी खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

3 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

5 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

7 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

4 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.