होम / बिजनेस / Stock Market: मुनाफे की आस में आज इन शेयरों पर रखें नजर, तेजी के हैं संकेत
Stock Market: मुनाफे की आस में आज इन शेयरों पर रखें नजर, तेजी के हैं संकेत
मंगलवार की छुट्टी के बाद शेयर बाजार आज खुल रहा है. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में कल यानी मंगलवार को दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर छुट्टी रही. इससे पहले सोमवार को मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 325.58 अंक फिसलकर 64,933.87 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82 अंक गिरकर 19,443.55 के लेवल पर बंद हुआ था. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ ऐसे भी स्टॉक हैं, जिन पर आपको नजर रखनी चाहिए.
खबरों में रह सकते हैं ये शेयर
किसी कंपनी का शेयर कैसा प्रदर्शन करेगा, ये कई कारकों पर निर्भर करता है. इसमें एक महत्वपूर्ण कारक है उसकी फाइनेंशियल हेल्थ. इससे जुड़ी कोई भी खबर स्टॉक मार्केट पर असर डालती है. IDFC फर्स्ट बैंक को आईडीएफसी और आईडीएफसी फाइनेंशियल होल्डिंग फाइनेंशियल कंपनी को मर्ज करने के लिए पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी से परमिशन मिल गई है. इसी तरह, बायोकॉन की सहयोगी कंपनी बायोकॉन बायोलॉजिस्टिक्स को एक मेडिसिन की मार्केटिंग के लिए ब्रिटेन से हरी झंडी मिल गई है. उधर, GMM Pfaudler की प्रमोटर फैमिली कंपनी में 1% यानी 4.49 लाख इक्विटी शेयर 1,700 रुपए के भाव पर खरीदेगी. इन सभी खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. लिहाजा, आज IDFC First Bank, GMM Pfaudler और बायोकॉन पर नजर रखें. इसके
MACD के ये हैं संकेत
इसके अलावा, रेलवे से जुड़ी कंपनी 'रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को एक और ठेका मिला है. कंपनी को सेंट्रल रेलवे से 311.18 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. लिहाजा, ये शेयर भी आज फोकस में रह सकता है. उधर, MACD ने आज AU Small Finance Bank, 360 ओम वैम, CSB बैंक, सेरा सैनिटरी, NMDC और शैले होटल्स पर तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है और मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, MACD ने ICICI लोम्बार्ड, JNFC, एस्टर डीएम हेल्थ और महानगर गैस में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स