होम / बिजनेस / आज इन स्टॉक के सितारे रह सकते हैं बुलंद, बन रहा है कमाई का मौका

आज इन स्टॉक के सितारे रह सकते हैं बुलंद, बन रहा है कमाई का मौका

यदि आप शेयर बाजार में आज कुछ खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो हम यहां आपको कुछ अच्छे विकल्प बता रहे हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

शेयर बाजार हर नए दिन नई आशाओं और उम्मीदों के साथ खुलता है. आज बाजार का रुख कैसा रहेगा, इसका सटीक आकलन मुश्किल है, लेकिन बीते दिनों के आंकड़े दर्शाते हैं कि मार्केट ऊपर की तरफ चढ़ सकता है. ऐसे यदि आप कुछ खरीदारी करने का सोच रहे हैं, तो हम यहां आपको कुछ अच्छे विकल्प बता रहे हैं.  

Adani Ports and Special Economic Zone Ltd
शिपिंग सेक्टर में ऑपरेट करने वाली अडानी समूह की इस कंपनी के शेयर में निवेश की संभावनाएं नजर आ रही हैं. अंतिम कारोबारी दिन यह 1.90% चढ़कर 716.95 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक महीने में इसने 3.12 फीसदी की बढ़त हासिल की है. हालांकि, सालभर का रिकॉर्ड ज्यादा खास नहीं है, लेकिन स्टॉक के तेजी से अपने हाई लेवल की तरफ बढ़ने की संभावना है, जो जून 2021 में 901 रुपए था.

Star Health and Allied Insurance Co Ltd
इस शेयर में पिछले एक साल से नरमी का रुख है, लेकिन बीते पांच दिनों में इसने 9.59% की बढ़त दर्ज की है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि नेट कैश फ्लो और ऑपरेटिंग एक्टिविटी से कैश का बढ़ना कंपनी की मजबूत होती स्थिति को दर्शाते हैं, ऐसे में शेयर आगे और चढ़ सकता है. पिछले साल 10 दिसंबर को Star Health 906 रुपए के ऊपर ट्रेड कर रहा था, आज इसकी कीमत 531.20 रुपए है.

Bharti Airtel Limited
इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 33.49 फीसदी रिटर्न दिया है. हालांकि, बीते 6 महीनों में इसमें 1.34% की गिरावट आई है, लेकिन पिछले 5 दिनों में बढ़त भी देखने को मिली है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि जल्द ही ये शेयर अपने हाई केवल के करीब पहुंच सकता है. अप्रैल में यह 762.10 रुपए पर कारोबार कर रहा था, आज इसकी कीमत 694 रुपए है.

Varun Beverages Ltd
इस शेयर का अब तक का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. पिछले एक साल में इसने 62.83% रिटर्न दिया है. आखिरी कारोबारी दिन यानी कि शुक्रवार को यह 2.51% की बढ़त के साथ 848 रुपए पर बंद हुआ था. वैसे, Varun Beverages अपने हाई लेवल पर चल रहा है और ऐसे में एक करेक्शन देखने को मिल सकता है. फिर भी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'बिज़नेस वर्ल्ड हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

6 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

7 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

8 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

8 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

3 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

11 hours ago