होम / बिजनेस / Stock Market: अमीरों वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!
Stock Market: अमीरों वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!
शेयर बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बुधवार अच्छा रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी, दोनों ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते नजर आए. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 742.06 अंकों की उछाल के साथ 65,675.93 और एनसीई निफ्टी 231.90 अंक बढ़कर 19,675.45 के लेवल पर पहुंच गया. इस उछाल के साथ ही BSE में लिस्टेड कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बढ़कर 3,25,40,108.97 करोड़ रुपए हो गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर फोकस में रह सकते हैं.
MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज PNB हाउसिंग, वेलस्पन इंडिया, अपर इंडस्ट्रीज, JSW एनर्जी, गुजरात अंबूजा और अलेम्बिक फार्मा के शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. Welspun India के शेयर कल करीब 7% की बढ़त के साथ 168.90 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 9.50% का रिटर्न दिया है. जबकि एक महीने में यह आंकड़ा 30.07% और छह महीने में 82.99% रहा है. वहीं, JSW Energy के शेयर बुधवार को 1.43% की उछाल के साथ 398 रुपए पर बंद हुए. आज फिर से इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में गोदरेज कंज्यूमर, कैन फिन होम्स, सनटेक रियल्टी, भारत फोर्ज, यूनाइटेड स्पिरिट्स और भारती एयरटेल का नाम शामिल हैं.
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, Suzlon Energy, रेटगेन ट्रेवल टेक्नोलॉजीज, Paytm, बैयर क्रॉपसाइंस और सैटिन क्रेडिटकेयर नेटवर्क के शेयरों पर भी आज नजर रखें. देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत हो रही है. कंपनी के मुताबिक, उसे S144, 3 MW - 3.15 MW विंड टरबाइन सीरीज को सरकार की तरफ से आरएलएमएम लिस्टिंग मिल गई है. इसका असर, कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. वहीं, पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने ग्लोबल ट्रेवल टेक्नोलॉजी कंपनी Amadeus के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है. इसी तरह, सॉफ्टवेयर कंपनी रेटगेल ट्रेवल टेक्नोलॉजीज का क्यूआईपी इश्यू 15 नवंबर को आने वाला है. BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजर में निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स