होम / बिजनेस / वीकेंड पर अमीरों वाले अहसास के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत
वीकेंड पर अमीरों वाले अहसास के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव, तेजी के हैं संकेत
शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद बाजार सीधे सोमवार को खुलेगा. आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) ने कल जैसे-तैसे गिरावट से अपना साथ छुड़ा ही लिया. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर यथावत रखने का भारतीय बाजार पर सकारात्मक असर दिखाई दिया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 489.57 अंक उछलकर 64,080.90 के लेवल पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 611.31 अंक तक उछल गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट दर्ज हुई. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 144.10 अंक चढ़कर 19,133.25 अंक पर बंद हुआ. अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD ने दिए ये संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Oberoi Realty, Vodafone Idea, Indian Oil Corporation, NLC India, Global Health और Vedanta में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में आज उछाल देखने को मिल सकता है. दूसरे शब्दों में कहें तो आज आपके पास इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. इस लिस्ट में Home First Finance, Bajaj Auto, IndusInd Bank, Star Health, Abbott India और Prestige Estate का नाम शामिल है. लिहाजा इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. Vodafone Idea के साथ-साथ Oberoi Realty, Macrotech Developers, REC, Sonata Software, Global Health और Power Finance Corporation में निवेशकों का भरोसा कायम है. निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं, इसलिए इनमें मजबूत खरीदी बन रही है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी छू लिया है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. इस लिस्ट में Aegis Logistics, Petronet LNG, Sumitomo Chemical, Polyplex Corp, IGL और Atul, शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर अत्यधिक सावधानी बरतें.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स