होम / बिजनेस / क्या आज भी युद्ध की काली छाया से अछूता रहेगा बाजार, किन शेयरों में है कमाई का मौका?

क्या आज भी युद्ध की काली छाया से अछूता रहेगा बाजार, किन शेयरों में है कमाई का मौका?

आज बाजार की चाल कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इजरायल-हमास के युद्ध (Israel-Hamas War) की काली छाया से निकलकर शेयर बाजार (Stock Market) में कल तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ग्रीन जोन में कारोबार के साथ बंद हुए. पॉजिटिव वैश्विक रुझान और स्थानीय स्तर पर कुछ सेक्टर्स में हुई लिवाली के चलते बाजार मंगलवार को संभालता नजर आया. इससे पहले सोमवार को मार्केट ने बड़ा गोता लगाया था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कल 566.97 अंकों की उछाल के साथ 66,079.36 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 177.50 अंक चढ़कर 19,689.85 के लेवल पर पहुंच गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

किसे रखें पास, किसे करें दूर?
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज आईटी कंपनी TCS, Aurobindo Pharma, Laurus Labs, Crisil, Birlasoft और NLC India में तेजी के संकेत दिए हैं. तेजी के संकेत का मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. यानी इन पर दांव लगाकर आपकी झोली में कुछ न कुछ प्रॉफिट आ सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. इस लिस्ट में Indian Overseas Bank, Union Bank of India, Power Finance Corporation, KSB, Godfrey Philips, KSB और MRPL शामिल हैं. 

किनमें है मजबूत खरीदारी?
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक संबंधित शेयरों में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. वो लिवाल बने हुए हैं, जिसकी वजह से शेयरों की डिमांड बढ़ गई है. Godfrey Phillips के साथ-साथ Coal India, Gujarat Ambuja, Infibeam Avenues, Sobha, Prestige Estates Projects और Escorts Kubota में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. लिहाजा, आप भी इन स्टॉक्स पर नजर बनाए रखें. कोल इंडिया के शेयर कल 5 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल के साथ 302.40 रुपए पर पहुंच गए थे. यह शेयर बीते छह महीनों में 35.21% का रिटर्न दे चुका है. Godfrey Phillips India Ltd की बात करें, तो मंगलवार को इसमें 6.70% की तेजी आई और यह 2,252 रुपए पर पहुंच गया. आज यानी बुधवार को बाजार की चाल इजरायल-हमास युद्ध से प्रभावित होती है या नहीं, ये देखने वाली बात होगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

18 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

18 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago