होम / बिजनेस / आज किन शेयरों पर दांव लगाने से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी और किनसे दूरी में है भलाई?
आज किन शेयरों पर दांव लगाने से प्रसन्न होंगी लक्ष्मी और किनसे दूरी में है भलाई?
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार का दिन ठीक-ठाक रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स में जहां मामूली तेजी आई, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के दौरान Sensex 16.29 अंक (0.03%) चढ़कर 64,942.40 और Nifty 5.05 अंक (0.03%) गिरकर 19,406.70 पर बंद हुआ. बजाज फाइनेंस, JSW स्टील और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों में भी इस दौरान नरमी देखने को मिली. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने Bikaji Foods International, Kalyan Jewellers, Quess Corp, Bayer Cropscience, Engineers India और HAL में तेजी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. यानी इनमें आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस हिसाब से आज CE Info Systems, 360 One Wam, Supreme Industries और Godfrey Philips में गिरावट देखने को मिल सकती है.
इनमें है मजबूत खरीदारी
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें IndusInd Bank, ONGC, Power Grid Corp और Sun Pharma शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. IndusInd Bank की बात करें, तो कल यह 1.10 फीसदी की बढ़त के साथ 1,486.45 रुपए पर बंद हुआ था. इस दौरान ONGC में भी उछाल देखने को मिला था. जबकि सन फार्मा का शेयर 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,173 रुपए पर पहुंच गया. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 7.99% का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, Suzlon Energy के शेयर पर भी नजर बनाये रखें. मंगलवार को इसमें 3.89% का उछाल आया था. यदि ऐसी ही गति से ये बढ़ता रहा, तो जल्द ही 40 रुपए का आंकड़ा छू सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स