✕

होम / बिजनेस / Share Market ने आज बनाया नया रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी

Share Market ने आज बनाया नया रिकॉर्ड, ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचा सेंसेक्स और निफ्टी

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की बेहतरीन शुरुआत हुई. बाजार रिकवरी मोड में नजर आया. क्लोजिंग तक बाजार में जबरदस्त तेजी बनी रही.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय शेयर बाजार में तूफानी तेजी का दौर चल रहा है. स्टॉक मार्केट में रोज नए ऑलटाइम हाई का रिकॉर्ड बन रहा है. शेयर बाजार ने आज नया रिकॉर्ड बनाया. निफ्टी इंडेक्स पहली बार 22,500 अंक के पार बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान अपना 74,501 अंक का नया उच्चतम स्तर छुआ. कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 350.81 अंक की गिरावट के साथ 74,227.63 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 108.95 अंक फिसलकर 22,543.60 के स्तर पर बंद हुआ.

21 शेयर आज तेजी के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए. इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 3.09% की तेजी रही. इसके बाद टाइटन (Titan), एशियन पेंट्स (Asian Paints), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.40% से लेकर 1.98 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए.

9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद 

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), पावर ग्रिड (Power Grid) और आईटीसी (ITC) के शेयर 0.45% और 1.30% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए.

3AI होल्डिंग ने Hanooman के साथ मिलाया हाथ, 200 मिलियन यूजर्स तक पहुंचने का रखा लक्ष्य

BSE के 2,840 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 3,947 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 2,454 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, वहीं 1,395 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 98 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 214 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ, वहीं 7 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों ने कमाए ₹1.25 लाख करोड़ 

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज बढ़कर 398.60 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 3 अप्रैल को 397.35 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है यानि निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.25 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

14 minutes ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

21 minutes ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

58 minutes ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

3 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

58 minutes ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

5 hours ago