होम / बिजनेस / तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक ऊपर खुला, इन शेयरों ने लगाई दौड़

तेजी के साथ खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 350 अंक ऊपर खुला, इन शेयरों ने लगाई दौड़

निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिख रहे हैं. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयर ही लाल निशान में हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भारतीय शेयर बाजारों की भी शुरुआत आज शानदार हुई. सेंसेक्स 350 अंकों की मजबूती के साथ 54,000 के ऊपर खुला है, निफ्टी भी 120 अंकों की मजबूती के साथ 16,100 के पार खुला है. बाजारों में तेजी खुलने के बाद और बढ़ी है, सेंसेक्स 420 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 130 अंक मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है. बैंक निफ्टी भी 220 अंकों की तेजी के साथ 34900 के ऊपर बना हुआ है. 

शेयर बाजार की शानदार ओपनिंग

निफ्टी के 50 शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिख रहे हैं. जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ 3 शेयर ही लाल निशान में हैं, बाकी 27 शेयरों में तेजी है. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स इस वक्त हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. IT, रियल्टी, बैंक, मेटल, फार्मा में 1 परसेंट से ज्यादा की मजबूती दिख रही है. 

चढ़ने वाले शेयर 
निफ्टी के सिर्फ तीन शेयर ही हैं जिसमें हल्की गिरावट दिख रही है, बाकी 47 शेयरों में खरीदारी का माहौल है. Infosys और Hindalco 2.5% से ज्यादा की तेजी दिखा रहे हैं, Tech Mahindra, Tata Steel, JSE Steel, UPL, ONGC, IndusInd Bank, Bajaj Finserve, Sun Pharma और L&T के शेयर 1.5% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं. 

गिरने वाले शेयर 
निफ्टी के सिर्फ तीन शेयर हैं जो गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं, Britannia, M&M और HDFC Bank.  

रुपया मजबूती के साथ खुला
आज रुपया भी डॉलर के मुकाबले 9 पैसे की मजबूती के साथ खुला है. रुपया आज 79.88 के मुकाबले 79.79 के लेवल पर खुला है, डॉलर इंडेक्स भी आज 108 के लेवल से फिसलकर 107.74 तक आ गया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 hour ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

3 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

3 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

3 hours ago

मेडिकल लॉजिस्टिक्स में आएगी नई उड़ान, एयर इंडिया, स्काईड्राइव और सुजुकी ने किया समझौता

इस साझेदारी के तहत कंपनियां यह आकलन करेंगी कि eVTOL विमान 'लास्ट-माइल' आपातकालीन मेडिकल लॉजिस्टिक्स में किस तरह मददगार साबित हो सकते हैं.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

6 hours ago