✕

होम / बिजनेस / बाजार लाल रंग की गिरफ्त से निकले न निकले, आज इन शेयरों में जरूर आ सकती है हरियाली!

बाजार लाल रंग की गिरफ्त से निकले न निकले, आज इन शेयरों में जरूर आ सकती है हरियाली!

शेयर बाजार में जारी गिरावट के बीच आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं. लिहाजा, इन पर नजर बनाए रखें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आना है. इससे पहले शेयर बाजार लाल रंग में रंग हुआ है. बुधवार को लगातार चौथे सत्र में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. दरअसल, निवेशक इस समय मार्केट में पैसा लगाने के बजाये मुनाफावसूली पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं. इस वजह से बाजार लुढ़क रहा है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कल 667.55 अंक गिरकर 75,000 पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 183.45 अंकों की नरमी के साथ 22,704.70 पर बंद हुआ. 

इनके चढ़ सकते हैं भाव 
सबसे पहले जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो Godrej Consumer Products, Coromandel International, Jyoti CNC Automation और Voltas के शेयरों में आज उछाल आ सकता है. कहने का मतलब है कि इन शेयरों के भाव में तेजी आने की संभावना है. जाहिर है ऐसे में इन पर दांव लगाने वालों के लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श ज़रूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

इनमें आ सकती है नरमी
इसी तरह MACD Hitachi Energy India, Honeywell Automation, Kirloskar Industries, Shakti Pumps, Info Edge और Escorts Kubota में मंदी का रुख दर्शाया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. इनके अलावा, स्पाइसजेट के शेयरों में भी आज नरमी देखने को मिल सकती है. दरअसल, कर्ज संकट में फंसी स्पाइसजेट के खिलाफ विमानों का इंजन मुहैया कराने वाली कंपनी इंजन लीज फाइनेंस (ईएलएफ) ने करीब 100 करोड़ रुपए की देनदारी के मामले में दिवाला अर्जी दाखिल की है. ELF ने स्पाइसजेट को 8 विमान इंजन पट्टे पर दिए हुए हैं. कंपनी ने दावा किया है कि स्पाइसजेट पर किराए और ब्याज सहित करीब 1.6 करोड़ डॉलर की देनदारी बनती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब उन शेयरों के बारे में भी जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Aditya Birla, Mazagon Dock, Titagarh Wagons, Sumitomo Chemical, Grindwell Norton, EID Parry, Retail और Saregama India का नाम शामिल है. इन शेयर ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. लिहाजा, आज इन शेयरों पर भी नजर बनाए रखें. वहीं, KRBL और Anupam Rasayan के शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

7 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

7 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

8 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

3 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.