होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, लगा सकते हैं दांव

Stock Market: आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, लगा सकते हैं दांव

शेयर बाजार पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट का असर अब कम होता नजर आ रहा है. बुधवार को मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में रौनक लौट आई है. बुधवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुए. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स में 377.75 और एनएसई निफ्टी में 150.20 अंकों की तेजी दर्ज की गई. आज यानी गुरुवार को भी मार्केट में तेजी बने रहने की उम्मीद है. इसकी दो वजह हैं, पहली - रिजर्व बैंक के रेपो रेट में वृद्धि के फैसले को बाजार ने पॉजिटिव सेंस में लिया है और दूसरी - अडानी ग्रुप के शेयरों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है. 

इनमें हैं तेजी के संकेत 
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डायवर्जेंस यानी MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इसमें जयप्रकाश एसोसिएट, RBL बैंक, NCC, अरविंदो फार्मा और ग्लैंड फार्मा शामिल हैं. चलिए जल्दी से इन स्टॉक्स के पिछले प्रदर्शन पर भी नजर डाल लेते हैं. 10 रुपए से कम वाले Jaiprakash Associates के शेयर ने कल 6.74% की शानदार तेजी दर्ज की. बीते पांच दिनों में ये 3.83% ऊपर चढ़ चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 12.50 रुपए है.

ऐसा रहा है प्रदर्शन
RBL Bank Ltd का शेयर भी बुधवार को उछाल के साथ 166.70 रुपए पर बंद हुआ. पिछले 5 दिनों में इसने 10.76% और छह महीनों में 71.94% का रिटर्न दिया है. NCC Ltd का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 96.90 को जल्द ही छू सकता है. फिलहाल यह तेजी के साथ 94.55 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. Aurobindo Pharma भी पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद होने वाले स्टॉक्स में शामिल है. बुधवार को यह 6.53% के उछाल के साथ 446 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. बीते 5 कारोबारी दिनों में इसने 7.94% का रिटर्न दिया है. Gland Pharma फिलहाल 1,332 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसका पिछले पांच दिनों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है.

इनके आएंगे नतीजे
आज Hindalco Industries, Hindustan Petroleum Corporation, Life Insurance Corporation of India, Lupin, Zomato, Adani Total Gas, Aurobindo Pharma, Bajaj Consumer Care, Bombay Dyeing & Manufacturing Company, Devyani International, Force Motors, General Insurance Corporation of India, Greaves Cotton, Hindustan Aeronautics, Indian Railway Catering and Tourism Corporation, Jet Airways, Kalpataru Power Transmission, MRF, Natco Pharma, Page Industries, Pfizer, Sapphire Foods India, Suzlon Energy, United Breweries, Ujjivan Financial Services और Voltas के तिमाही आय के नतीजे आ सकते हैं. नतीजे कैसे रहते हैं, इस पर इन कंपनियों के स्टॉक्स की चाल निर्भर रहेगी. इसलिए आज इन पर भी नजर बनाए रखें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

44 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

54 minutes ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

4 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

1 hour ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

44 minutes ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

54 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

3 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

3 hours ago