होम / बिजनेस / शेयर मार्केट से करनी है कमाई, तो आज इन Stocks पर खेल सकते हैं दांव

शेयर मार्केट से करनी है कमाई, तो आज इन Stocks पर खेल सकते हैं दांव

IT सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव और वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार भी कल उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ. यह हफ्ता स्टॉक मार्केट के लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नीतिगत ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा. कल 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 5.41 अंक चढ़कर 62,792.88 और निफ्टी 5.15 अंकों के उछाल के साथ 18,599 के लेवल पर पहुंच गया था. आज यानी बुधवार को भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
अब चलिए जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) का रुझान क्या है. MACD ने आज JSW Energy के साथ-साथ Rashtriya Chemicals, JSPL और GRS के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. JSW Energy के लिए कल का कारोबारी सत्र शानदार रहा. इस दौरान ये शेयर 5.59% की मजबूती के साथ 263.55 रुपए पर पहुंच गया था. हालांकि, अभी ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 369 रुपए से काफी पीछे ट्रेड कर रहा है. Rashtriya Chemicals के शेयर भी कल 2.41% की उछाल के साथ बंद हुए. 108.20 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 5.46% चढ़ चुका है. JSPL यानी Jindal Steel And Power Ltd मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ. 522.50 रुपए मूल्य के इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 622.75 रुपए है.

दिख रही मजबूत खरीदारी 
तेजी के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. आज Bandhan Bank, TCS, NBCC, Birlasoft और Marico में गिरावट देखने को मिल सकती है. अब नजर डालते हैं उन शेयरों पर जिसमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Suzlon Energy, NMDC Steel, Mahindra CIE, Capri Global, और Ion Exchange का नाम शामिल है. Suzlon Energy के शेयर कल धमाकेदार 8.33% की उछाल के साथ बंद हुए. 12.35 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 14.35% ऊपर चढ़ चुका है और अपने 52 वीक के हाई लेवल 12.40 रुपए को क्रॉस करने के बेहद नजदीक है. इसी तरह, Mahindra CIE के शेयर भी कल 6.80% की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे और बाजार की समाप्ति पर 490 रुपए के लेवल पर पहुंच गए थे. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 499 रुपए है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

1 hour ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

2 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

11 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

16 hours ago

बड़ी खबरें