होम / बिजनेस / शेयर मार्केट में निवेशकों के फिर डूबे करोड़ों रुपये, गोल्ड सिल्वर सस्ता होने से मिली राहत

शेयर मार्केट में निवेशकों के फिर डूबे करोड़ों रुपये, गोल्ड सिल्वर सस्ता होने से मिली राहत

ग्लोबल मार्केट्स की वजह से बाजार सुबह के वक्त भी कमजोरी के साथ खुला था, जिसका सिलसिला शाम को बंद होते वक्त था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली. ग्लोबल मार्केट्स की वजह से बाजार सुबह के वक्त भी कमजोरी के साथ खुला था, जिसका सिलसिला शाम को बंद होते वक्त था. हालांकि सेंसेक्स ने मामूली रिकवरी हासिल की. वहीं सोने-चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर जारी रहा. रुपया भी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर के बंद हुआ. निवेशकों के इस दौरान लाखों करोड़ रुपये डूब गए. 

सेंसेक्स, निफ्टी का ये रहा हाल

बंद होते वक्त सेंसेक्स 770.48 अंकों की गिरावट के साथ 58766.59 अंकों पर कारोबार कर रहा था. ये दिन में 950 अंकों तक गिरा था. वहीं निफ्टी भी 216.50 अंक टूटकर 17542.80 के स्तर पर बंद हुआ. मिडरकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स फ्लैट रहा और आईटी, एनर्जी व फॉर्मा शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली. मेटल, एफएमसीजी और सार्वजनिक क्षेत्रों की कंपनियों में दबाव देखने को मिला. 

इन शेयर्स में दिखी बढ़त

रियल्टी और ऑटो शेयरों में बढ़त देखने को मिली. BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 2,78,82,073.02 करोड़ रुपये रह गया. आज का टॉप गेनर स्टॉक बजाज फिनसर्व रहा है. बजाज फिनसर्व के शेयर्स 2.79 फीसदी की बढ़त के साथ क्लोज हुए हैं.  बजाज फिनसर्व के अलावा एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, टाइटन, एसबीआई, एमएंडएम और इंडसइंड बैंक के शेयर्स भी तेजी के साथ बंद हुए हैं. 

रिलायंस को हुआ भारी नुकसान

23 कंपनियों के स्टॉक्स में गिरावट रही है. आज का टॉप लूजर स्टॉक रिलायंस रहा है. रिलायंस के शेयर्स 2.79 फीसदी फिसलकर 2565 के लेवल पर बंद हुए हैं.

सुबह के वक्त ये था हाल

सुबह जब एक दिन की छुट्टी के बाद मार्केट खुला था तो 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स ने 707.39 अंकों का गोता लगाया और 58829.68 अंक पर खुला था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 200.80 अंक गिरकर 17558.50 अंक पर खुला था। शुरुआती कारोबार में 1101 शेयरों में तेजी आई, 1052 शेयरों में गिरावट आई और 186 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

दिग्गज कंपनियों के शेयर की बात करें, तो सुबह करीब 10:20 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बजाज फिनसर्व, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, अल्ट्राटेक सीमेंट और एक्सिस बैंक बढ़त पर कारोबार कर रहे थे. 

वहीं एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, कोटक बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी, आईटीसी, विप्रो, डॉक्टर रेड्डी, एल एंड टी, टाटा स्टील, आदि लाल निशान पर थे. 

सोने-चांदी में गिरावट

डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से गुरुवार को सोने की कीमत (Gold price) में तेजी से गिरावट आई. एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.41 प्रतिशत या 206 रुपये की गिरावट के साथ 50,208 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक हाजिर बाजार में मंगलवार को सबसे ज्यादा शुद्धता वाला सोना 51,188 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 54,350 रुपये प्रति किलोग्राम थी. सोने का हाजिर भाव करीब दो सप्ताह से 52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे बना हुआ है, जबकि समीक्षाधीन अवधि में चांदी लगभग 3,450 रुपये प्रति किलोग्राम गिर गई है.

इतने पर बंद हुआ भारतीय रुपया

भारतीय रुपया एक अस्थिर सत्र के बाद अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कम बंद हुआ. स्थानीय मुद्रा 9.5 पैसे की गिरावट के साथ 79.55 पर बंद हुई. दिन के दौरान रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 79.29 के उच्च स्तर पर पहुंच गया. यह भी 20 पैसे की गिरावट के साथ 79.66 के निचले स्तर पर आ गया.  रुपया 6 पैसे की गिरावट के साथ 79.52 पर खुला था. सोमवार को रुपया 80.13 के सर्वकालिक निचले स्तर पर आ गया था.

VIDEO: JIO 5G सर्विस को लेकर मुकेश अंबानी की 10 बड़ी घोषणाएं, जानिए क्या-क्या कहा

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

7 hours ago


बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

3 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

3 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

5 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

4 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

9 hours ago