होम / बिजनेस / आज Paytm सहित इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत
आज Paytm सहित इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत
शेयर बाजार के लिए मंगलवार कितना मंगल होता है, ये समय के साथ पता चल जाएगा, लेकिन कुछ कंपनियों के स्टॉक्स में आज तेजी आ सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में खास उत्साह नजर नहीं आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सेंसेक्स 334.98 अंक गिरकर 60,506 पर बंद हुआ था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 89.45 अंक लुढ़ककर 17,764 के लेवल पर आ गया. आज (मंगलवार) भी बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि मंगलवार को किन शेयरों में तेजी की उम्मीद है.
इनमें आ सकती है तेजी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें तो आज Paytm, IDFC First Bank, Zydus Lifesciences, HDFC Bank और Biocon पर तेजी का रुख देखने को मिल सकता है. इनमें से फायदे का सौदा पकड़ने के लिए आपको यह भी बता देते हैं कि बीते कुछ समय से इन शेयरों की चाल कैसी रही है. सबसे पहले बात करते हैं पेटीएम की. Paytm स्टॉक मार्केट में अपनी पैरेंट कंपनी One 97 Communications Ltd के नाम से लिस्टेड है. सोमवार को गिरावट वाले बाजार में इस शेयर ने धमाकेदार 6.11% की तेजी दर्ज की. फिलहाल यह 557 रुपए के भाव पर मिल रहा है और पिछले 5 दिनों में 4.48% चढ़ चुका है.
गिरावट वाले बाजार में भी चढ़े
IDFC First Bank के शेयरों में भी सोमवार को 1.45% की तेजी दर्ज की गई थी. महज 59.65 रुपए में मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में 5.20% और एक महीने में 33.59% ऊपर चढ़ चुका है. इसका 52-वीक का हाई लेवल 64.30 रुपए है. Zydus Lifesciences के शेयर भी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शानदार 7.91% की बढ़त के साथ 469.05 रुपए पर बंद हुए. बीते पांच ट्रेडिंग सेशन में इसने 9.42% का रिटर्न दिया है. HDFC बैंक जरूर कल गिरावट के साथ 1,650 रुपए पर बंद हुआ. पिछले पांच दिनों से इसमें कुछ न कुछ बढ़त दर्ज की जा रही है. Biocon की बात करें, तो यह भी उन शेयरों में शुमार है, जो सोमवार को हरे निशान पर बंद हुए. 241.50 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 3.54% तेजी दिखा चुका है.
आज आएंगे तिमाही नतीजे
अब जानते हैं कि तिमाही आय के परिणाम आज किन कंपनियों के आने वाले हैं. इस लिस्ट में Bharti Airtel, Hero MotoCorp, Ambuja Cements, Adani Ports and Special Economic Zone, Adani Green Energy, NDTV, Aditya Birla Fashion and Retail, Astral, Barbeque-Nation Hospitality, Bharat Dynamics, Computer Age Management Services, Deepak Nitrite, Gujarat Fluorochemicals, GSK Pharma, Kalyan Jewellers India, Motherson Sumi Wiring India, Navin Fluorine International, NHPC, Phoenix Mills, Ramco Cements, Rashtriya Chemicals & Fertilizers, Sobha, Thermax, और Wonderla Holidays शामिल हैं. लिहाजा, इनके शेयरों पर भी नजर रखें.
टैग्स