होम / बिजनेस / Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन Stocks में मिल रहे हैं तेजी के संकेत
Share Market: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन इन Stocks में मिल रहे हैं तेजी के संकेत
आज सप्ताह का पहला दिन है और बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. लिहाजा, सोच-समझकर निवेश करें.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
अडानी समूह की तरह ही शेयर बाजार को भी 'अच्छे दिनों' का इंतजार है. पिछले कुछ दिनों से बाजार में लगातार गिरावट आ रही है. बीते सप्ताह के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को भी बाजार गोता लगाकर बंद हुआ. हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह की लगभग सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट का दौर जारी है और इसका असर बाजार पर भी पड़ रहा है. आज सप्ताह का पहला दिन है और बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. लिहाजा, सोच-समझकर निवेश करें.
इनमें दिख रहे तेजी के संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौन से शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के मुताबिक, IEX, ICICI और Deepak Nitrite के शेयरों में आज तेजी की उम्मीद है. आईसीआई बैंक का शेयर पिछले हफ्ते मामूली बढ़त के साथ 839.95 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों से इसमें नरमी का रुख है. हालांकि, पिछले एक महीने में इसने 2.78% का रिटर्न दिया है. इंडियन एनर्जी एक्सचेंज यानी IEX का शेयर फिलहाल 143.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. यह शुक्रवार को तेजी के साथ बंद हुआ था. बीते पांच दिनों में इसने 6.31% का रिटर्न दिया है.
टाटा स्टील में आ सकती है गिरावट
Deepak Nitrite का शेयर शुक्रवार को एक फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 1,812.95 रुपए पर बंद हुआ था. इसका 52-वीक का हाई लेवल 2,391 रुपए है. पिछले पांच दिनों में इसमें 1.38% की तेजी आई है. वहीं, आज टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में गिरावट के संकेत मिले हैं. 124 रुपए के उच्च स्तर को छूने के बाद पिछले कुछ हफ्तों से इसमें नरमी देखने को मिल रही है.
इन पर भी रखें नजर
आज HCL Technologies, Cipla, UltraTech Cement, FSN E-Commerce Ventures और Medplus Health Services की इन्वेस्टर्स मीट है. लिहाजा इनके शेयरों पर भी नजर रखें. वहीं, अडानी समूह आज यानी 27 फरवरी से सिंगापुर, मलेशिया में रोडशो का आयोजन कर रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस रोड शो से बड़े निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश होगी. इसका समूह की गिरते शेयरों पर कितना असर पड़ेगा, इसका पता जल्द चल जाएगा.
टैग्स