होम / बिजनेस / बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच आज इन शेयरों में बन रहा कमाई का मौका
बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच आज इन शेयरों में बन रहा कमाई का मौका
शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है. वहीं, कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिली और अंत में यह गिरावट के साथ बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स 311.03 अंक की नरमी के साथ 60,691.54 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 99.60 अंक लुढ़ककर 17,844.60 अंकों पर बंद हुआ. आज (मंगलवार) भी मार्केट से मिश्रित प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए नजर डालते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इन पर आज रखें नजर
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Yes Bank, Coal India, Kalyan Jewellers, HDFC Life Insurance और Trident के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. इसके उलट यदि गिरावट की आशंका वाले शेयरों की बात करें, तो आज इस लिस्ट में CG Power & Industrial, HDFC Bank, Apollo Tyres, HDFC और TCS शामिल हैं.
एक दिन में 7% रिटर्न
प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक में कल 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रिकॉर्ड की गई थी. यह शेयर 16.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 24.75 रुपए है. इसी तरह, कोल इंडिया का शेयर भी सोमवार को बढ़त के साथ 218.75 रुपए पर बंद हुआ. कल्याण ज्वेलर्स की बात करें, तो बीता कारोबारी दिन इस शेयर के लिए शानदार रहा. इस दौरान, इसने 7.06% की बढ़त हासिल की. यह शेयर 119 रुपए के भाव पर मिल रहा है.
ये हैं खबरों वाले शेयर
HDFC लाइफ इंश्योरेंस का शेयर पिछले 5 दिनों से गिरावट का सामना कर रहा है. सोमवार को इसमें मामूली बढ़त देखने को मिली. 506.60 रुपए का ये शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 620.60 रुपए से अभी काफी पीछे है. इसी तरह, Trident का शेयर भी पिछले कारोबारी सत्र में मामूली तेजी के साथ बंद हुआ था. इन शेयरों के अलावा आज खबरों वाले शेयर यानी कि InterGlobe Aviation, JK Tyre & Industries, Bharat Petroleum Corporation और Asian Paints पर भी नजर रखें.
टैग्स