✕

होम / बिजनेस / दुनिया ने फिर माना शक्तिकांत दास का लोहा, लगातार दूसरी बार चुने गए टॉप सेंट्रल बैंकर

दुनिया ने फिर माना शक्तिकांत दास का लोहा, लगातार दूसरी बार चुने गए टॉप सेंट्रल बैंकर

शक्तिकांत दास के अलावा डेनमार्क के क्रिश्चियन केटल थॉमसन और स्विट्जरलैंड के थॉमस जॉर्डन को भी यही रेटिंग मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास का लोहा एक बार फिर दुनिया ने माना है. उन्हें लगातार दूसरे साल दुनिया का टॉप सेंट्रल बैंकर चुना गया है. शक्तिकांत दास को ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2024 में A+ रेटिंग मिली है. उन्हें महंगाई पर कंट्रोल, इकोनॉमिक ग्रोथ, करेंसी का स्थायित्व और ब्याज दरों पर नियंत्रण के लिए यह सम्मान दिया गया है.

101 सेंट्रल बैंकरों का आंका जाता है प्रदर्शन

ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड (Global Finance Central Banker Report Card) साल 1994 से ही पब्लिश होता आ रहा है. इसमें दुनियाभर के 101 सेंट्रल बंकरों के कार्यकाल का प्रदर्शन आंका जाता है. उन्हें पिछले साल भी A+ रेटिंग ही मिली थी. इस रिपोर्ट में ग्रेड को A से F रेटिंग के बीच आंका जाता है. ग्लोबल फाइनेंस मैगजीन (Global Finance Magazine) इसमें यह देखती है कि किस सेंट्रल बैंक का एक वर्ष के दौरान क्या प्रदर्शन रहा है.

सेंट्रल बैंक के प्रदर्शन और नीतियों पर रखी जाती है नजर 

ग्लोबल फाइनेंस के इस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड में 101 केंद्रीय बैंकों के गवर्नर का प्रदर्शन कई मापदंडों पर परखा जाता है. इसमें नए विचार, समस्याओं से निपटने का नजरिया और अपनी नीतियों के प्रति दृढ़ता की परख भी होती है. इस रिपोर्ट में यूरोपीय यूनियन, ईस्टर्न कैरिबियन सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ सेंट्रल अफ्रीकन स्टेट्स और सेंट्रल बैंक ऑफ वेस्ट अफ्रीकन स्टेट्स भी शामिल होते हैं. गौरतलब है कि शक्तिकांत दास को जून में लंदन के सेंट्रल बैंकिंग अवार्ड्स, 2023 में गवर्नर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

PM मोदी ने दी उपलब्धि पर बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शक्तिकांता दास की उपलब्धि पर बधाई दी है. X पोस्ट में नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि इस उपलब्धि के लिए RBI गवर्नर शक्तिकांता दास को बधाई, वह भी दूसरी बार. ये RBI में उनके नेतृत्व और आर्थिक विकास और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में उनके काम की मान्यता है. आपको बता दें कि 1987 में स्थापित मैगजीन 1994 से ये लिस्ट बनाती आ रही है और इसमें करीब 100 सेंट्रल बैंक गवर्नर्स को शामिल किया जाता है.

RBI के 25वें गवर्नर हैं शक्तिकांत दास

शक्तिकांत दास आरबीआई के 25वें गवर्नर हैं. वह जी20 सम्मलेन में भारत के शेरपा भी नियुक्त हुए थे. वह 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं. उनका जन्म 26 फरवरी, 1957 को हुआ था. उनके नेतृत्व में आरबीआई ने लगभग डेढ़ साल से ब्याज दरें स्थिर रखी हुई हैं. साथ ही महंगाई को भी कंट्रोल किया है. इसी दौरान देश ने 8 फीसदी से ज्यादा की आर्थिक वृद्धि दर भी हासिल की है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

15 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

13 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

12 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

12 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago