होम / बिजनेस / 20 जनवरी से खुलेगा Shadowfax Technologies का IPO, GMP दे रहा ₹15 के मुनाफे का संकेत

20 जनवरी से खुलेगा Shadowfax Technologies का IPO, GMP दे रहा ₹15 के मुनाफे का संकेत

इस इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है. 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

शेयर बाजार में निवेशकों के लिए एक और बड़ा मौका आने वाला है. दरअसल, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सर्विस देने वाली कंपनी Shadowfax Technologies अपना मेनबोर्ड आईपीओ 20 जनवरी 2026 से लॉन्च करने जा रही है. करीब ₹1907 करोड़ के इस इश्यू को लेकर ग्रे मार्केट में पहले से ही अच्छी हलचल देखने को मिल रही है और इसका GMP लगभग ₹15 चल रहा है. इससे लिस्टिंग पर मुनाफे की उम्मीद जताई जा रही है. तो आइए आपको इस आईपीओ की विस्तार से जानकारी देते हैं. 

IPO का साइज और स्ट्रक्चर क्या है

Shadowfax Technologies का यह आईपीओ कुल ₹1907.27 करोड़ का है. इसमें कंपनी 8.06 करोड़ नए शेयर यानी फ्रेश इश्यू जारी करेगी. इसके अलावा 7.32 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. यानी इस इश्यू का एक हिस्सा कंपनी के मौजूदा निवेशक भी बेचेंगे.

प्राइस बैंड और लॉट साइज

कंपनी ने इस आईपीओ के लिए ₹118 से ₹124 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है. एक लॉट में 120 शेयर रखे गए हैं. इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹14,880 का निवेश करना होगा. यह आईपीओ 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा.

निवेशकों के लिए कितना रिजर्व

इस इश्यू में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित है. 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया है. जबकि 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रिजर्व किया गया है.

ग्रे मार्केट में कितना चल रहा है GMP

मार्केट ट्रैकर्स के मुताबिक Shadowfax Technologies का आईपीओ ग्रे मार्केट में इस समय करीब ₹15 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इसका मतलब है कि लिस्टिंग पर लगभग 12 प्रतिशत तक के गेन की उम्मीद की जा रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार इस आईपीओ का अब तक का उच्चतम GMP ₹16 तक भी पहुंच चुका है.

कौन कौन शेयर बेच रहे हैं

ऑफर फॉर सेल के तहत Flipkart Internet, Eight Road Investment Mauritius II, International Finance Corporation, Nokia Growth Partners IV, NewQuest Asia Fund और Mirae Asset जैसे बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेच रहे हैं. इस इश्यू के लीड मैनेजर ICICI Securities हैं जबकि KFin Technologies को इसका रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

3 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

6 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

6 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

6 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

3 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.