✕

होम / बिजनेस / दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन? बदल गया है इस सवाल का जवाब, जानें किसके सिर सजा ताज

दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन? बदल गया है इस सवाल का जवाब, जानें किसके सिर सजा ताज

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. एलन मस्क के सिर से नंबर 1 का ताज छिन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया का सबसे अमीर शख्स कौन है? कुछ घंटे पहले तक इस सवाल का जवाब होता एलन मस्क (Elon Musk), लेकिन अब इसमें बदलाव हो गया है. दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल के बीच टेस्ला के मालिक Elon Musk से उनका नंबर 1 अमीर का ख़िताब छिन गया है. अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स बन गया हैं. मस्क की संपत्ति में सोमवार को 17.6 अरब डॉलर का भारी-भरकम नुकसान हुआ और इसी के साथ उनकी अरबपति नंबर वन की कुर्सी भी छिन गई. 

इस साल Musk ने कितना गंवाया?
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, जेफ बेजोस अब 200 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. जबकि एलन मस्क 198 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं. तीसरे नंबर पर फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट हैं, जिनके पास 197 अरब डॉलर की दौलत है. Elon Musk को लगे इस झटके में सबसे बड़ी भूमिका Tesla के शेयरों में आया भूचाल है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टेस्ला इंक का शेयर सोमवार को 7.16% टूटकर 188.14 डॉलर पर आ गया. इस साल अब तक टेस्ला के शेयरों में करीब 25% की गिरावट आ चुकी है और मस्क अब तक 31.3 अरब डॉलर गंवा चुके हैं.

BeZos ने इस साल कितना कमाया?
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर बेजोस की संपत्ति में इस साल अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है. उनकी दौलत में 23.4 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है. बर्नार्ड अर्नाल्ट ने इस साल 18.3 अरब डॉलर कमाए हैं और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में तीसरे नंबर पर हैं. वैसे इस साल कमाई के मामले में META के सीईओ मार्क जुकरबर्ग सबसे आगे हैं. जुकरबर्ग महज 64 दिन में ही 50.7 अरब डॉलर कमा चुके हैं. वह 179 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के चौथे सबसे रईस हैं. लिस्ट में 5वें नबर पर बिल गेट्स हैं. उनकी संपत्ति में इस साल अब तक 8.88 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और यह 150 अरब डॉलर पहुंच गई है.

अंबानी-अडानी कौन से नंबर पर?
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 115 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल अब तक 18.2 अरब डॉलर कमाए हैं. जबकि अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के 12वें सबसे रईस शख्स हैं. इस साल उनकी नेटवर्थ 19.2 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 104 अरब डॉलर पहुंच गई है. लिस्ट में शामिल बाकी अरबपतियों की बात करें, तो स्टीव बाल्मर छठे नंबर पर हैं और उनकी कुल दौलत 143 अरब डॉलर है. मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट 133 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ सातवें स्थान पर हैं. आठवें स्थान पर 129 अरब डॉलर के साथ लैरी एलिशन हैं. नौवें नंबर पर लैरी पेज हैं, जिनकी दौलत इस साल 4.09 अरब डॉलर कम होकर 122 अरब डॉलर रह गई है. जबकि सर्गी ब्रिन 10वें स्थान पर हैं और उनकी नेटवर्थ 116 अरब डॉलर है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.