होम / बिजनेस / सितंबर में धीमी पड़ी सर्विस सेक्टर की रफ्तार, PMI गिरकर 60.9 पर पहुंचा

सितंबर में धीमी पड़ी सर्विस सेक्टर की रफ्तार, PMI गिरकर 60.9 पर पहुंचा

सर्विस सेक्टर की लगातार 26 महीने की ग्रोथ और भविष्य को लेकर कंपनियों की सकारात्मक उम्मीदें यह बताती हैं कि अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत के सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में सितंबर माह में भी विस्तार देखने को मिला, लेकिन इस बार वृद्धि की रफ्तार कुछ धीमी रही है. कमजोर अंतरराष्ट्रीय मांग के कारण HSBC इंडिया सर्विसेज PMI सितंबर में घटकर 60.9 पर आ गया, जो अगस्त में 62.9 था. हालांकि यह अब भी 50 के न्यूट्रल स्तर से काफी ऊपर है, जो स्पष्ट रूप से सेक्टर में विस्तार को दर्शाता है.

26वें महीने भी कायम रहा ग्रोथ का सिलसिला

HSBC इंडिया सर्विसेज PMI डेटा को S&P Global द्वारा संकलित किया जाता है. यह लगातार 26वां महीना है जब देश के सर्विस सेक्टर में वृद्धि दर्ज की गई है. इंडेक्स का 50 से ऊपर रहना सेक्टर में विस्तार का संकेत देता है, जबकि 50 से नीचे जाना संकुचन को दर्शाता है.

अंतरराष्ट्रीय मांग में सुस्ती, लेकिन भविष्य को लेकर उम्मीदें बरकरार

HSBC की चीफ इंडिया इकोनॉमिस्ट प्रांजुल भंडारी के अनुसार, "सितंबर में सर्विस सेक्टर की व्यापार गतिविधियां अगस्त के उच्च स्तर से कुछ धीमी हुई हैं. अधिकांश ट्रैकर्स में हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन समग्र रूप से वृद्धि की गति स्थिर बनी हुई है." उन्होंने यह भी जोड़ा कि फ्यूचर एक्टिविटी इंडेक्स मार्च के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है, जो कि भविष्य को लेकर कंपनियों के सकारात्मक दृष्टिकोण को दर्शाता है.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी दिखी सुस्ती

सिर्फ सर्विस ही नहीं, भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर भी सितंबर में थोड़ी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ा. मैन्युफैक्चरिंग PMI सितंबर में 57.7 पर रहा, जो अगस्त के 59.3 से कम है. यह स्तर मई के बाद मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में सबसे धीमे सुधार को दर्शाता है. हालांकि, यह भी 50 से ऊपर बना रहा, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सेक्टर में अब भी विस्तार जारी है.

हालांकि सितंबर में वैश्विक मांग की सुस्ती ने भारत के सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों की रफ्तार पर थोड़ा असर डाला है, लेकिन PMI इंडेक्स का 50 से ऊपर बने रहना आर्थिक गतिविधियों में मजबूती का संकेत देता है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

1 day ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

1 day ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

1 day ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

2 days ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

2 days ago


बड़ी खबरें

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

2 hours ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

50 minutes ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

1 hour ago

कैबिनेट फेरबदल की अटकलें तेज, कई वरिष्ठ मंत्रियों की छुट्टी तो कुछ के राज्यपाल बनाए जाने की चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिमंडल में फिलहाल नौ पद खाली हैं और कुछ मौजूदा मंत्रियों को हटाया या नई जिम्मेदारी दी जा सकती है, जिन नेताओं के नाम संभावित बदलाव से जोड़े जा रहे हैं, उनमें निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी सहित कई नाम शामिल हैं.

2 hours ago

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

2 days ago