होम / बिजनेस / सीरम इंस्टिट्यूट Biocon में करेगा 300 मिलियन की इन्वेस्टमेंट, बेहतर होगी वैक्सीन कवरेज!

सीरम इंस्टिट्यूट Biocon में करेगा 300 मिलियन की इन्वेस्टमेंट, बेहतर होगी वैक्सीन कवरेज!

Biocon ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज को Biocon Biologics में 15% का हिस्सा ऑफर करते हुए एक अग्रीमेंट को साइन किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज, Biocon की एक यूनिट Biocon Biologics में अपनी इन्वेस्टमेंट बढ़ाने के बारे में विचार कर रहा है. सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सीरम इंस्टिट्यूट एक साल में Biocon Biologics लिमिटेड को 100 मिलियन वैक्सीन डोज देगा. इतना ही नहीं इन वैक्सीनों के डिस्ट्रीब्यूशन का अधिकार भी Biocon Biologics के पास ही होगा.

दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी है. भारतीय फर्म Biocon के साथ सीरम इंस्टिट्यूट की पार्टनरशिप से भारत में विभिन्न वैक्सीनों की कवरेज में मदद मिलेगी. नए गठबंधन के अनुसार सीरम इंस्टिट्यूट, Biocon फार्मा लिमिटेड को दिए गये एक लोन को Biocon Biologics लिमिटेड में इक्विटी शेयर्स में बदलेगा और फिर 150 मिलियन डॉलर्स की रकम को इन्वेस्ट करेगा. 

पहले भी हुई है इन्वेस्टमेंट
यह इन्वेस्टमेंट, सीरम इंस्टिट्यूट द्वारा नवम्बर 2021 में Biocon Biologics में किये गए 150 मिलियन डॉलर्स के इन्वेस्टमेंट के  बाद की गयी है. सितम्बर 2021 में Biocon ने सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज को Biocon Biologics में 15% का हिस्सा ऑफर करते हुए एक अग्रीमेंट को साइन किया था. दोनों ही कंपनीयों ने अपने ओरिजिनल इक्विटी स्ट्रक्चर से बाहर आने का फैसला लिया है. कंपनियों द्वारा यह स्ट्रक्चर सितम्बर 2021 में हुई उनकी स्ट्रेटेजिक अलायन्स मीटिंग में तय किया गया था. 

कहीं मिल गयी मंजूरी तो कहीं है इन्तजार
इस गठबंधन के लिए Biocon ने कर्नाटक में NCLT (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) से मंजूरी ले ली है. हालांकि सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज को अभी महाराष्ट्र में NCLT की मंजूरी का इन्तजार है. इस गठबंधन के बाद सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज Biocon की इक्विटी स्टेक में हिस्सेदार बन जाएगा. 

शेयर बाजार में Biocon की परफॉरमेंस 
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) Biocon लिमिटेड के शेयर्स आज 1.33% की बढ़त के साथ 228.55 रुपये प्रति शेयर की कीमत के साथ ट्रेंड कर रहे थे. इस नए गठबंधन से सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज को Biocon में लगभग 300 मिलियन डॉलर्स की रकम इन्वेस्ट करने में मदद मिलेगी और साथ ही Biocon Biologics लिमिटेड को ग्लोबल मार्केटों के लिए अतिरिक्त प्रोडक्ट भी ऑफर किये जायेंगे. 
 
यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने क्यों दी Financial Influencers से बचने की सलाह?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

9 minutes ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

3 hours ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

3 hours ago

भारत के ऑफिस बाजार में GCCs का दबदबा, H1 2026 में 45% लीजिंग पर कब्जा: ANAROCK

ANAROCK के अनुसार, H1 2026 में देश के सात प्रमुख शहरों में कुल 4.26 करोड़ वर्ग फुट (42.6 मिलियन वर्ग फुट) ग्रॉस ऑफिस लीजिंग दर्ज की गई. इसमें से करीब 1.92 करोड़ वर्ग फुट स्पेस GCCs ने लीज पर लिया.

9 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

2 hours ago

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

3 hours ago