✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में छायी सावन के मौसम में हरियाली, रुपये में दिखी गिरावट

शेयर बाजार में छायी सावन के मौसम में हरियाली, रुपये में दिखी गिरावट

बीएसई का सेंसेक्स 465.14 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं एनएसई के निफ्टी में भी 127.60 अंकों की तेजी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में सावन के मौसम में जहां एक तरफ हरियाली देखने को मिली, वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया धड़ाम हो गया. बीएसई का सेंसेक्स 465.14 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं एनएसई के निफ्टी में भी 127.60 अंकों की तेजी देखने को मिली. शेयर बाजार में आज सेंसेक्स 58853.07 अंक और निफ्टी 17525.10 अंकों पर बंद हुआ. 

आईटी व पेट्रोलियम इंडेक्स में गिरावट

कारोबार के दौरान सबसे बुरा हाल आईटी और पेट्रोलियम इंडेक्स में देखने को मिला. वहीं मेटल, एनर्जी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली. सोमवार के कारोबार में M&M, Coal India, Bajaj Finserv, Hindalco Industries और HDFC Bank निफ्टी के टॉप गेनर रहे. 

कोल इंडिया का शेयर करीब 7 रुपये की तेजी के साथ 215.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 41 रुपये की तेजी के साथ 1,276.70 रुपये के स्तर पर तो बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 445 रुपये की तेजी के साथ 15,530.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. हिन्डाल्को का शेयर करीब 11 रुपये की तेजी के साथ 421.40 रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 35 रुपये की तेजी के साथ 1,462.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

यह रहे गिरावट वाले शेयर

BPCL, SBI, UltraTech Cement, Britannia Industries और Nestle India निफ्टी के टॉप लूजर रहे. आज बीएसई में कुल 3,670 कंपिनयों में ट्रेडिंग हुई, इसमें से करीब 1,945 शेयर तेजी के साथ और 1,548 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

325 शेयरों में अपर सर्किट लगा है, तो 196 शेयरों में लोअर सर्किट लगा है. इसके अलावा आज शाम को डॉलर के खिलाफ रुपया 35 पैसे की कमजोरी के साथ 79.58 रुपये के स्तर पर बंद हुआ.

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

18 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

20 hours ago

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

21 hours ago

सेबी का जापानी समझौता: ऐसे नुकसान का निपटारा, जो अब अस्तित्व में ही नहीं है

एक पूर्णकालिक सदस्य ने निप्पॉन से जुड़े आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं. दूसरे सदस्य अभी फैसला नहीं कर पाए हैं. बॉन्ड फिर से जीवित हो गए हैं. और सेबी चेयरमैन की डायरी बार-बार निप्पॉन से टकरा रही है.

22 hours ago

वेदांता की पूर्व डिप्टी CFO स्वाति चौहान ने शुरू की अपनी कंपनी, निवेशक संबंधों पर करेगी काम

गुरुग्राम की Vaydha Advisory स्मॉल और मिड-कैप कंपनियों को निवेशक संबंध (Investor Relations), IPO की तैयारी, कंपनियों के विभाजन और अधिग्रहण से जुड़ी सलाह देगी.

22 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

21 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

2 hours ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

2 hours ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

4 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

18 hours ago