होम / बिजनेस / हरे निशान पर बंद हुए शेयर बाजार और रुपया, सोने-चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट

हरे निशान पर बंद हुए शेयर बाजार और रुपया, सोने-चांदी की कीमतों में दिखी गिरावट

बीएसई का सेंसेक्स आज 1564 अंकों की तेजी के साथ 59537 अंकों पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 446.40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17759.30 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सोमवार को 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट के बाद बंद हुए शेयर बाजार ने मंगलवार को अपनी पूरी रिकवरी कर ली और सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा की बढ़ोतरी पर बंद हुआ. वहीं जिस तरह से निवेशकों को 2.2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान कल उठाना पड़ा था, वहीं आज उसकी भी पूरी तरह से भरपाई हो गई. आज बाजार में बुल पूरी तरह से हावी रहे. वहीं रुपया भी आज 47 पैसे की मजबूती के साथ बंद हुआ. सोने चांदी की कीमतों में भी गिरावट का दौर फिलहाल जारी है. ऐसे में निवेशकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहा है. 

1564 अंकों पर बंद हुआ सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स आज 1564 अंकों की तेजी के साथ 59537 अंकों पर बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी भी 446.40 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17759.30 पर बंद हुआ. इस दौरान वित्तीय, बैंकिग और ऑटो स्टॉक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली. रियल्टी सेक्टर में 3 फीसदी की मजबूती देखने को मिली. 

ये रहे टॉप शेयर्स

Reliance Industries, Bajaj twins, Tata Steel, IndusInd Bank आज के कारोबार के टॉप शेयर्स रहे. 

रुपये में आई 47 पैसे की मजबूती

घरेलू इक्विटी में सकारात्मक रुख के अनुरूप मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 7 पैसे बढ़कर 79.84 पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों सपाट भाव से क्रमश: 1,736.80 डॉलर प्रति औंस और 18.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे.

सोने की कीमतों में गिरावट

रुपये की मजबूती के बीच आज यानी मंगलवार, 30 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है. आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 66 रुपये घट गई है. इसके चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव 51,469 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,535 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

9 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

5 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

5 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

7 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

6 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

11 hours ago