✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, रिलायंस की बदौलत तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, रिलायंस की बदौलत तेजी के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और एनएसई का निफ्टी ऑलटाइम हाई को छूने में कामयाब रहा हालांकि ऊपरी लेवल से बाजार नीचे आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस के शेयर में शानदार तेजी की बदौलत भारी उतार चढ़ाव देखने के बाद भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तगड़ी मुनाफावसूली देखने को मिली, जिसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों को शुद्ध रूप से करीब 31,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी गिरकर और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.70 फीसदी गिरकर बंद हुए. आज के कारोबार के दौरान ऑयल एंड गैस, FMCG, टेलीकॉम और आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. हालांकि दूसरी ओर पावर, मेटल, कमोडिटी और इंडस्ट्रिलय शेयरों में गिरावट रही.

शेयर बाजार में बना नया इतिहास

शेयर बाजार में आज 29 अगस्त को नया इतिहास बना. भारी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच सेंसेक्स और निफ्टी दोनों अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर बंद हुए. कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 349.05 अंक या 0.43 फीसदी बढ़कर 82,134.61 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 82,285.83 अंक के नए ऑलटाइम को छुआ. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी महज 99.60 अंक या 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 25,151.95 के स्तर पर बंद हुआ. दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने 25,192.90 का अपना नया उच्चतम स्तर छुआ.

चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 21 स्टॉक्स तेजी के साथ तो 9 शेयर गिरकर बंद हुए. जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में 29 स्टॉक्स तेजी के साथ, 20 गिरकर और एक शेयर फ्लैट बंद हुआ. रिलायंस ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का एलान किया है जिसे लेकर 5 सितंबर को कंपनी के बोर्ड की बैठक होगी. इस खबर के चलते रिलायंस का स्टॉक 1.64 फीसदी के उछाल के साथ 3045 रुपये पर बंद हुआ है. इसके अलावा Tata Motors 3.57 फीसदी, Bajaj Finserv 2.57 फीसदी, Bajaj Finance 2.41 फीसदी, HCL Tech एचसीएल टेक 1.72 फीसदी, ITC 1.66 फीसदी, Tech Mahindra 1.39 फीसदी, Maruti 0.83 फीसदी के उछाल के साथ क्लोज हुआ है. जबकि Mahindra & Mahindra 1.11 फीसदी, Sun Pharma 0.82 फीसदी, JSW 0.73 फीसदी, Kotak Mahindra 0.68 फीसदी, Tata Steel 0.46 फीसदी, Infosys 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,047 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,426 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. वहीं 2,522 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 99 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए, इसके अलावा 297 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ. वहीं 23 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

मार्केट कैप में गिरावट

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 अगस्त को घटकर 462.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 28 अगस्त को 463.03 लाख करोड़ रुपये पर था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 31,000 करोड़ रुपये घटा है. या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 31,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

6 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

4 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

5 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

4 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

8 hours ago