होम / बिजनेस / भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, क्या आज संभलेगा बाजार?

भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स 1,236 अंक टूटा, क्या आज संभलेगा बाजार?

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 1,236.11 अंक गिरकर 82,498.14 पर और NSE निफ्टी 365 अंक टूटकर 25,454.35 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई. वैश्विक संकेतों की कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और बैंकिंग व एफएमसीजी शेयरों में मुनाफावसूली के दबाव ने बाजार की रफ्तार थाम दी. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 1,236.11 अंक गिरकर 82,498.14 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 365 अंक टूटकर 25,454.35 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निवेशकों की संपत्ति में भारी कमी दर्ज की गई.

शुरुआती बढ़त के बाद टूटा बाजार

गुरुवार को बाजार ने मामूली मजबूती के साथ शुरुआत की, लेकिन बैंकिंग, मेटल, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर में तेज बिकवाली ने तेजी का सिलसिला तोड़ दिया. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 1,400 अंक से अधिक टूटकर 82,264.20 तक पहुंच गया. वहीं निफ्टी 400 अंक से ज्यादा फिसलकर 25,400 के नीचे चला गया. कारोबार के अंत तक निफ्टी के सभी प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में रहे.

किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के सभी 30 शेयर नुकसान में बंद हुए. प्रमुख गिरने वाले शेयरों में InterGlobe Aviation, Mahindra & Mahindra, UltraTech Cement, Trent, Bharat Electronics Limited, Kotak Mahindra Bank, Reliance Industries, Tech Mahindra और ITC Limited शामिल रहे. इन शेयरों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी दबाव में रहे. निफ्टी मिडकैप 100 में 1.59 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 में 1.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

किन सेक्टर्स पर पड़ा सबसे ज्यादा असर

निफ्टी रियल्टी, मीडिया और ऑटो सेक्टर में लगभग 2 प्रतिशत तक की गिरावट आई. इसके अलावा एफएमसीजी और बैंकिंग शेयरों में भी 1 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी रही. लगातार तीन दिन की तेजी के बाद आई इस गिरावट ने निवेशकों को सतर्क कर दिया है.

गिरावट की बड़ी वजहें

बाजार में कमजोरी के पीछे कई कारक रहे. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव और बड़े शेयरों में मुनाफावसूली ने माहौल बिगाड़ा. तेज गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में करीब 53 लाख करोड़ रुपये की कमी आई. बीएसई का कुल मार्केट कैप घटकर लगभग 466 लाख करोड़ रुपये रह गया. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने फरवरी के पहले पखवाड़े में आईटी शेयरों में 10,956 करोड़ रुपये की बिकवाली की. हालांकि कुल मिलाकर इस अवधि में 29,709 करोड़ रुपये का निवेश बाजार में आया.

इन शेयरों में दिखी मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार तेज गिरावट के बीच कुछ शेयरों में खरीदारी का रुझान बना रहा. इनमें Newgen Software Technologies, Netweb Technologies, Tata Investment Corporation, KN Agri Resources, VL E-Governance & IT Solutions और Shankara Buildpro शामिल हैं. करीब 110 शेयरों ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया. यह इनमें संभावित तेजी का संकेत माना जा रहा है.

किन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

विश्लेषकों के अनुसार Delphi World Money, Akash Infra Projects, Hilton Metal Forging, Shoppers Stop और GE Power India जैसे शेयरों में कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं. निवेशकों को इन शेयरों में सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है. बाजार में अस्थिरता के इस दौर में विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाजी में फैसले लेने से बचना चाहिए. वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की चाल पर नजर बनाए रखना जरूरी है. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों में गिरावट पर खरीदारी का अवसर बन सकता है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

6 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

7 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

7 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

10 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

10 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

7 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

7 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

6 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

13 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

10 hours ago