होम / बिजनेस / सेंसेक्स 500 अंक टूटा: जानें किस सेक्टर पर दबाव और कहाँ दिख रहा कमाई का मौका

सेंसेक्स 500 अंक टूटा: जानें किस सेक्टर पर दबाव और कहाँ दिख रहा कमाई का मौका

मंगलवार को BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 503.63 अंक टूटकर 85,138.27 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 143.55 अंक गिरकर 26,032.20 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

मंगलवार घरेलू शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली. बैंकिंग और ऊर्जा सेक्टर में भारी बिकवाली के साथ-साथ विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार निकासी ने निवेशक भावना को कमजोर किया. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए, जिससे बाजार की चिंताएं और बढ़ गईं. इसके बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई दी, जो निवेशकों के लिए कमाई का अवसर बन सकते हैं.

सेंसेक्स–निफ्टी में गिरावट जारी

मंगलवार यानी 02 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मंगलवार को 503.63 अंक टूटकर 85,138.27 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह एक समय 588 अंक से ज्यादा गिरकर 85,053 के स्तर तक पहुंच गया था. इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 143.55 अंक गिरकर 26,032.20 पर बंद हुआ. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि औद्योगिक उत्पादन के कमजोर आंकड़े, रुपये का डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरना और एफआईआई की लगातार निकासी ने बाजार में दबाव बढ़ाया है.

कौन से शेयरों में आई गिरावट

कल सेंसेक्स में शामिल अधिकांश दिग्गज कंपनियों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला. एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और एलएंडटी के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई. दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस ने मामूली बढ़त के साथ कारोबार समाप्त किया, जिससे बाजार को कुछ सीमित समर्थन मिला.

इन शेयरों में दिख रही तेजी

बाजार में कमजोरी के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों ने मजबूत प्रदर्शन किया और अपना 52-सप्ताह का उच्च स्तर छू लिया. Balkrishna Industries, Akzo Nobel, Birlasoft, Schneider, Minda Corporation, C.E. Info Systems और Natco Pharma जैसे शेयरों में निवेशकों की अच्छी खरीदारी देखने को मिली. इन शेयरों का हाई लेवल पार करना इस बात का संकेत है कि इनमें तेजी का ट्रेंड अभी भी बरकरार है और आगे भी पॉजिटिव मूवमेंट की उम्मीद की जा सकती है.

इन स्टॉक्स में बन रहे मंदी के संकेत

इसके विपरीत, कुछ शेयरों में MACD इंडिकेटर ने मंदी के संकेत दिए हैं, जिससे आने वाले दिनों में इन शेयरों पर दबाव बढ़ सकता है. Advent Hotels International, Bajaj Housing Finance, GRSE, Welspun India, City Union Bank, Ather Energy और Saregama India उन कंपनियों में शामिल हैं, जिनके लिए तकनीकी संकेतक गिरावट की ओर इशारा कर रहे हैं. ऐसे में इन शेयरों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

विशेषज्ञों के अनुसार बाजार भले ही कमजोर बना हुआ हो, लेकिन स्टॉक-स्पेसिफिक एक्शन अभी भी जारी है. कुछ शेयरों में तेजी का ट्रेंड निवेशकों के लिए अवसर प्रस्तुत करता है, जबकि कुछ में गिरावट के संकेत सतर्क रहने की सलाह देते हैं. निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण है कि वे बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत तकनीकी और फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान केंद्रित करें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

9 hours ago

एलियनकाइंड ने जुटाए 32 लाख डॉलर, विस्तार और नए बाजारों में एंट्री की तैयारी तेज

एलियनकाइंड अब अपने विस्तार, डिजिटल अनुभव और समुदाय आधारित मॉडल के जरिए भारत के प्रीमियम फूड एंड बेवरेज बाजार में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

10 hours ago

विश्व MSME दिवस: डिजिटल, निर्यात और नवाचार के दम पर बदल रही भारत के छोटे कारोबारों की तस्वीर

भारतीय MSME क्षेत्र पहले की तुलना में अधिक डिजिटल, अधिक संगठित, अधिक महत्वाकांक्षी और वैश्विक बाजारों से जुड़ा हुआ बन रहा है.

10 hours ago

अडानी केस में नया मोड़, अमेरिकी कोर्ट ने अभियोजकों से मांगा जवाब

गौतम अडानी के खिलाफ आरोप वापस लेने के फैसले पर जज ने उठाए सवाल, 13 जुलाई तक मांगा विस्तृत स्पष्टीकरण

11 hours ago

पार्टी में कुछ ज्यादा देर तक ठहरने वाले सीईओ

सशिधर जगदीशन का एचडीएफसी बैंक बिखरता हुआ नजर आ रहा है और अब भारतीय बैंकिंग नियामकों के सामने वह सवाल खड़ा है, जिससे वे अधिक समय तक बच नहीं सकते कि क्या उन्हें एक बार फिर बैंक की कमान सौंपी जानी चाहिए.

12 hours ago


बड़ी खबरें

कच्चा तेल सस्ता होने से भारत को राहत, FY27 में 6.5% रह सकती है GDP ग्रोथ: रिपोर्ट

गोल्डमैन सैक्स ने अपनी नई रिपोर्ट में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत कर दिया है.

13 hours ago

भारत का निजी सुरक्षा उद्योग 2.0 युग में प्रवेश

गृह मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल ने नियामकीय सुधार और व्यावसायिकता के एक नए अध्याय का संकेत दिया

4 hours ago

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

8 hours ago

भारत में AI विस्तार की तैयारी, OpenAI ने Uber इंडिया के प्रभजीत सिंह को बनाया इंडिया हेड

प्रभजीत सिंह सितंबर 2026 से कंपनी की भारतीय इकाई का नेतृत्व संभालेंगे और देश में AI अपनाने, रणनीतिक साझेदारियों और कारोबार विस्तार की जिम्मेदारी निभाएंगे.

8 hours ago

JSW ग्रीन मोबिलिटी का लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज में निवेश, ई-मोबिलिटी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

मुंबई में 25 जून 2026 को लिथियम अर्बन टेक्नोलॉजीज ने घोषणा की कि उसे JSW ग्रीन मोबिलिटी से रणनीतिक निवेश प्राप्त हुआ है. कंपनी का लक्ष्य अगले दो वर्षों में अपने कारोबार को तीन गुना तक बढ़ाना है.

9 hours ago