होम / बिजनेस / 60 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

60 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने भी लगाई ऊंची छलांग

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में एक नई उमंग और आत्मविश्वास देखने को मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः बुधवार को शेयर मार्केट ने एक बार फिर से नई छलांग लगाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की. शेयर बाजार में बम्बई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 60 हजार के पार बंद हुआ, वहीं एनएसई का निफ्टी भी ऊंची छलागं लगाकर बंद हुआ. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में एक नई उमंग और आत्मविश्वास देखने को मिला. 

सेंसेक्स 417.92 अंकों की बढ़त के साथ 60,260.13 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी भी 119 अंकों की तेजी के साथ 17,944.25 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि सुबह बाजार की शुरुआत एकदम फ्लैट हुई थी. सेंसेक्स ने आज अपना ही चार माह पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

दोपहर लगभग 2:33 बजे तक सेंसेक्स में 373 अंकों का उछाल आ चुका था तो निफ्टी 50 में 107 अंकों की बढ़त थी. निफ्टी ने स्पॉट में 17945 का हाई बनाया, जबकि सेंसेक्स 60,257 का हाई बना चुका था. सेंसेक्स ने अपने 4 महीने का हाई तोड़कर नया हाई स्थापित किया है.

इन सेक्टर्स में दिखी खरीदारी

आईटी, फार्मा, एफएमसीजी,ऑटो, एनर्जी , मेटल्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस जैसे सेक्टर के अलावा बैंकिंग मीडिया सेक्टर में भी खरीदारी देखी गई. 

टॉप पर रहे ये शेयर्स

बजाज फिनसर्व, हीरो मोटोकोर्प, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, हिंडाल्को, बीपीसीएल, ग्रासिम 

लूजर रहे ये शेयर्स

महिंद्रा, अपोलो हॉस्टिपल, टाटा मोटर्स, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा 

 निफ्टी के 50 शेयरों में 34 शेयर हरे निशान में तो 16 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. वहीं सेंसेक्स के 30 स्टॉक्स में 23 शेयर हरे निशान में तो 7 लाल निशान में बंद हुए हैं.

VIDEO: पाकिस्तान में चलते थे भारत में छपे नोट, आरबीआई गवर्नर के होते थे हस्ताक्षर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

17 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago