होम / बिजनेस / बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों के डूब गए 2.2 लाख करोड़, आईटी शेयरों में दिखी बिकवाली

बाजार हुआ धड़ाम, निवेशकों के डूब गए 2.2 लाख करोड़, आईटी शेयरों में दिखी बिकवाली

शेयर बाजार में आज सुबह से ही भारी बिकवाली का दौर देखने को मिला. हालांकि दोपहर बाद बंद होते इसमें रिकवरी देखने को मिली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः शेयर बाजार में आज सुबह से ही भारी बिकवाली का दौर देखने को मिला. हालांकि दोपहर बाद बंद होते इसमें रिकवरी देखने को मिली. सुबह के कारोबार में निवेशकों के 5.5 लाख करोड़ रुपये डूब गए, हालांकि शाम को इसमें रिकवरी देखने को मिली. अमेरिकी बाजारों में मचे घमासान की वजह से इसका असर भारतीय और एशियाई बाजारों में देखने को मिला. आईटी शेयरों में आज बिकवाली देखने को मिली. 

सेंसेक्स 861 अंक गिरा

सेंसेक्‍स में 861 अंकों की कमजोरी देखने को मिली है और यह 57973 के लेवल पर बंद हुआ है जबकि निफ्टी में 246 अंकों की कमजोरी रही है और यह 17313 के लेवल पर बंद हुआ है. बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है. लार्जकैप, मिडकैप और स्‍मालकैप हर सेग्‍मेंट में कमजोरी नजर आई है. बैंक, फाइनेंशियल, आईटी और आईटी इंडेक्‍स निफ्टी पर 1.5 से 3.5 फीसदी कमजोर हुए हैं. अन्‍य सेक्‍टर में भी बिकवाली रही है.

निफ्टी पर आईटी इंडेक्‍स 3.5 फीसदी के करीब कमजोर हुआ है. TCS, HCLTECH, WIPRO, Infosys, TECHM जैसे शेयरों में 3 फीसदी से 4.5 फीसदी गिरावट रही है. 

यह रहे टॉप लूजर्स

सेंसेक्‍स 30 के 22 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं. आज के टॉप लूजर्स में TECHM, INFY, HCL Tech, TCS, Wipro, Tata Steel, Kotak Bank, HDFC BANK शामिल हैं. 

2.2 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप

बाजार की इस गिरावट में बीएसई पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 2.2 लाख करोड़ घट गया है. शुक्रवार को बीएसई पर लिस्‍टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2,76,96,111.60 करोड़ पर बंद हुआ था. जबकि आज यह 2,74,80,920.79 करोड़ पर बंद हुआ.

VIDEO: IRCTC नहीं बेचेगी यात्री डेटा, मॉनेटाइजेशन स्कीम ली वापस

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

6 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

7 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

10 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

7 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

7 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

8 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

7 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

12 hours ago