✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, गिरते बाजार में भी इन स्टॉक्स में दिखे तेजी के संकेत

शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव, गिरते बाजार में भी इन स्टॉक्स में दिखे तेजी के संकेत

मंगलवार को BSE सेंसेक्स 533.50 अंक गिरकर 84,679.86 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी 167.20 अंक टूटकर 25,860.10 पर आ गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी दबाव देखने को मिला और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए. हालांकि कमजोर वैश्विक संकेतों और एफआईआई की बिकवाली के बावजूद कुछ चुनिंदा शेयरों में मजबूत तेजी के संकेत उभरकर सामने आए हैं. बीते कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली, डॉलर के मुकाबले रुपये की रिकॉर्ड कमजोरी और वैश्विक बाजारों की नरमी का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)  सेंसेक्स 533.50 अंक गिरकर 84,679.86 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 167.20 अंक टूटकर 25,860.10 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 592 अंकों से ज्यादा फिसल गया था, जिससे बाजार की कमजोरी का अंदाजा लगाया जा सकता है.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

कल सेंसेक्स की कंपनियों में Axis Bank सबसे ज्यादा दबाव में रहा और इसके शेयर में करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा HCL Tech, Bajaj Finserv, Tata Steel, UltraTech Cement और Bajaj Finance के शेयर भी लाल निशान में बंद हुए. दूसरी ओर Titan, Bharti Airtel, Mahindra & Mahindra और Asian Paints के शेयरों में खरीदारी का रुझान देखा गया, जिससे बाजार को कुछ हद तक सहारा मिला.

इन शेयरों में दिख रहे हैं तेजी के मजबूत संकेत

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Kirloskar Oil, LT Foods, Tata Teleservices, Reliance Infrastructure, Triveni Engineering & Industries, Leela Palaces Hotels & Resorts और Fertilisers and Chemicals Travancore शामिल हैं. इन शेयरों ने हाल ही में अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है, जो इनमें आगे भी तेजी जारी रहने का संकेत देता है.

इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है दबाव

वहीं MACD जैसे तकनीकी संकेतकों ने Policy Bazaar, Transformers & Rectifiers,Axis Bank, Eternal, Swiggy और Aavas Financiers के शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. ऐसे में इन शेयरों में फिलहाल सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को मजबूत फंडामेंटल और तकनीकी ब्रेकआउट वाले शेयरों पर फोकस करना चाहिए. साथ ही किसी भी निवेश से पहले जोखिम प्रबंधन और विशेषज्ञ सलाह को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

इन पर रखें नजर

बुधवार को शेयर बाजार में आज कुछ स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रहेंगे, जहां सरकारी हिस्सेदारी बिक्री, ब्लॉक और बल्क डील, बड़े ऑर्डर, अधिग्रहण, रणनीतिक साझेदारी जैसे अहम ट्रिगर्स के चलते तेज हलचल देखने को मिल सकती है. इनमें Indian Overseas Bank शामिल है, जहां सरकार 3 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने के लिए OFS लाने जा रही है, जबकि Akzo Nobel India में करीब 9 प्रतिशत हिस्सेदारी की ब्लॉक डील की संभावना है. Ola Electric Mobility में को-फाउंडर भाविश अग्रवाल ने 2.6 करोड़ शेयरों की बल्क डील की है. HCLTech ने NSE Academy के साथ रणनीतिक साझेदारी की है, वहीं Ahluwalia Contracts को बिहार में ₹888.38 करोड़ का बड़ा कंस्ट्रक्शन ऑर्डर मिला है. NBCC India को ₹345 करोड़ के नए वर्क ऑर्डर मिले हैं. BEML Ltd को रक्षा मंत्रालय से ₹110 करोड़ का ऑर्डर मिला है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

22 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

23 hours ago


बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

19 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

16 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

20 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.

19 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

22 hours ago