✕

होम / बिजनेस / सेबी की बड़ी कार्रवाई : IEX शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा, ₹173 करोड़ की अवैध कमाई जब्त

सेबी की बड़ी कार्रवाई : IEX शेयरों में इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा, ₹173 करोड़ की अवैध कमाई जब्त

सेबी की त्वरित कार्रवाई ने यह संदेश दिया है कि अंदरूनी जानकारी का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध कमाई को तुरंत जब्त किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बुधवार को भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में अंदरूनी जानकारी (Insider Information) के आधार पर ट्रेडिंग करने वाले 8 व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की है. सेबी ने इन सभी को बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है और उनकी ₹173 करोड़ की अवैध कमाई जब्त करने का आदेश जारी किया है.

कैसे हुआ इनसाइडर ट्रेडिंग का खुलासा

जांच में पता चला कि आरोपियों ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग (CERC) के वरिष्ठ अधिकारियों से गोपनीय सूचनाएं हासिल कर, IEX के शेयरों में मुनाफाखोरी की. मामला तब सामने आया जब CERC की एक अहम घोषणा से पहले IEX के शेयरों में असामान्य उतार-चढ़ाव और ट्रेडिंग वॉल्यूम में अचानक वृद्धि दर्ज की गई.

CERC की घोषणा और IEX पर असर

23 जुलाई को CERC ने मार्केट कपलिंग लागू करने की घोषणा की थी. इसका अर्थ है कि बिजली बाजार में सभी एक्सचेंजों की बोलियों को जोड़कर एक समान कीमत तय की जाएगी. इस घोषणा के अगले ही दिन, यानी 24 जुलाई को IEX के शेयरों में 29.5% की भारी गिरावट आई.

जांच में चौंकाने वाले खुलासे

सेबी की जांच में यह पाया गया कि आरोपी आम निवेशकों की तरह नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से Put ऑप्शन्स में निवेश कर रहे थे, यानी वे पहले से जानते थे कि शेयर गिरेगा. जांच में यह भी सामने आया कि सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं और CERC की सीनियर अधिकारी योगिता एस. मेहरा से उनका निजी संपर्क था. सेबी को व्हाट्सएप चैट और जब्त किए गए दस्तावेजों से एक ज्योतिषी का नाम भी मिला, जो इन लोगों और अधिकारी के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा था और ट्रेडिंग संबंधी सलाह भी देता था.

मुख्य आरोपियों की सूची

सेबी ने जिन 8 व्यक्तियों पर कार्रवाई की है, उनके नाम हैं – भुवन सिंह, अमरजीत सिंह सोरन, अमीता सोरन, अनीता, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, बिंदु शर्मा और संजीव कुमार. इसके अलावा, CERC के एक अन्य अधिकारी गगन दीवान का नाम भी इस मामले से जुड़ा बताया जा रहा है, जिन्होंने संदिग्ध रूप से जानकारी साझा की थी.

सेबी का बयान

सेबी के व्होल-टाइम मेंबर कमलेश चंद्र वर्शन ने कहा कि यह मामला दिखाता है कि अंदरूनी जानकारी का दुरुपयोग किस तरह बाजार की पारदर्शिता को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा, "अगर कुछ लोग ही अंदर की जानकारी का फायदा उठाएंगे, तो आम निवेशकों का भरोसा बाजार से उठ जाएगा."

आगे की कार्रवाई और प्रतिबंध की अवधि

सेबी ने कहा कि इन 8 व्यक्तियों पर बाजार में ट्रेडिंग की पाबंदी तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी जब्त की गई रकम वापस नहीं की जाती. इसके अलावा, उन्हें IEX के शेयरों में कभी भी ट्रेडिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. जांच अभी भी जारी है और सेबी ने चेतावनी दी है कि इस मामले से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है.-

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

9 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

12 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

13 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

15 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

18 hours ago

बड़ी खबरें