✕

होम / बिजनेस / मेहुल चोकसी के खिलाफ SEBI की बड़ी कार्रवाई: बैंक खाते, शेयर और MF होंगे कुर्क

मेहुल चोकसी के खिलाफ SEBI की बड़ी कार्रवाई: बैंक खाते, शेयर और MF होंगे कुर्क

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में आरोपी मेहुल चोकसी पर अब सिर्फ केंद्रीय एजेंसियों ही नहीं, बल्कि बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने भी शिकंजा कस दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में 14,000 करोड़ रुपये के आरोपी मेहुल चोकसी पर अब बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने शिकंजा कस दिया है. चोकसी के खिलाफ 2.1 करोड़ रुपये की वसूली के लिए उसके बैंक खाते, शेयर और म्यूचुअल फंड को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है.

भेदिया कारोबार के आरोप में जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सेबी ने चोकसी को यह कार्रवाई 15 मई को जारी नोटिस के जवाब में की है, जिसमें उसे 15 दिन के भीतर बकाया चुकाने का निर्देश दिया गया था. यह बकाया जनवरी 2022 में लगाए गए 1.5 करोड़ रुपये के जुर्माने और उस पर लगे 60 लाख रुपये के ब्याज से जुड़ा है. यह जुर्माना चोकसी द्वारा गीतांजलि जेम्स लिमिटेड के शेयरों में भेदिया कारोबार (insider trading) नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया था.

सेबी का जब्ती आदेश

सेबी द्वारा 4 जून, 2025 को जारी आदेश में सभी बैंकों, डिपॉजिटरी (CDSL, NSDL) और म्यूचुअल फंड कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे चोकसी के खातों से किसी भी प्रकार की निकासी की अनुमति न दें. केवल खातों में जमा की इजाजत होगी. साथ ही, चोकसी के सभी बैंक खातों और लॉकर को भी जब्त करने का आदेश दिया गया है.

कौन है मेहुल चोकसी?

मेहुल चोकसी, गीतांजलि जेम्स लिमिटेड का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक रह चुका है. वह प्रवर्तक समूह का हिस्सा और नीरव मोदी का मामा है. नीरव मोदी और चोकसी, दोनों पर PNB से 14,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. यह घोटाला 2018 की शुरुआत में सामने आया था, जिसके तुरंत बाद दोनों देश छोड़कर भाग गए.

चोकसी और गजेरा की सांठगांठ का खुलासा

सेबी की जांच में सामने आया कि चोकसी ने गोपनीय मूल्य-संवेदनशील जानकारी राकेश गिरधरलाल गजेरा को दी थी. गजेरा ने यह जानकारी मिलने के बाद दिसंबर 2017 में, घोटाले के सार्वजनिक होने से पहले ही, गीतांजलि जेम्स में अपनी 5.75% हिस्सेदारी बेच दी थी. इस खुलासे के बाद चोकसी पर जुर्माना लगाया गया और उसे एक साल के लिए भारतीय प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया गया.

विदेश में गिरफ्तारी और प्रत्यर्पण प्रक्रिया

चोकसी को हाल ही में अप्रैल 2025 में बेल्जियम में गिरफ्तार किया गया है. दूसरी ओर, नीरव मोदी मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है, जहां वह भारत प्रत्यर्पण के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

3 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

18 minutes ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

3 hours ago

दिल्ली में 120 लोगों की हुई हृदय संबंधी जांच, विशेषज्ञों ने समय रहते जोखिम पहचानने पर दिया जोर

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर आयोजित इस कैंप में क्लीनिकल जांच, लैब टेस्ट और कार्डियक इमेजिंग को एक साथ शामिल किया गया. इसका उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के जोखिम के बारे में जागरूक करना और गंभीर हृदय संबंधी घटना से पहले बीमारी की पहचान तथा रोकथाम पर जोर देना था.

47 minutes ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

1 day ago