होम / बिजनेस / SEBI ने LS इंडस्ट्रीज और प्रमोटरों पर की सख्त कार्रवाई, इस वजह से लिया ये बड़ा एक्शन

SEBI ने LS इंडस्ट्रीज और प्रमोटरों पर की सख्त कार्रवाई, इस वजह से लिया ये बड़ा एक्शन

यह कार्रवाई कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और हेरफेर के आरोपों के बाद की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मंगलवार को LS Industries Ltd., इसके प्रमोटर Profound Finance और चार अन्य संस्थाओं पर सिक्योरिटीज बाजार में कारोबार करने से रोक लगा दी. यह कार्रवाई कंपनी के शेयरों की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव और हेरफेर के आरोपों के बाद की गई है.  

SEBI ने क्या कहा?

सेबी की रिपोर्ट में बताया गया कि कैसे एक ऐसी कंपनी, जिसकी आमदनी नाममात्र की थी, उसकी बाजार में कुल वैल्यूएशन ₹5,500 करोड़ तक पहुंच गई थी. इस पर संज्ञान लेते हुए SEBI ने जांच शुरू की, जिसमें कई गड़बड़ियों का खुलासा हुआ. SEBI की जांच में सामने आया कि 23 जुलाई 2024 से दो महीनों के भीतर LS Industries के शेयर का मूल्य ₹22.50 से ₹267.50 तक पहुंच गया था, जो 1,089% की वृद्धि थी. हालांकि, नवंबर 2024 तक यह गिरकर ₹42.39 हो गया. इसके बाद दिसंबर 2024 में यह ₹136.87 तक बढ़ा, लेकिन फरवरी 2025 में फिर ₹67.95 पर आ गया.  

जांच में सामने आया ये सच

जांच में पता चला कि Multiplier Share & Stock Advisors, Setu Securities, परेश धीरजलाल शाह और रुचिरा गोयल नामक चार संस्थाओं ने शेयर की कीमतों को कृत्रिम रूप से बढ़ाने और गिराने का काम किया. इन ट्रेडर्स ने बड़े पैमाने पर खरीद ऑर्डर दिए, जिससे कीमतें बढ़ीं. बाद में, इन्होंने भारी मात्रा में शेयर बेच दिए, जिससे शेयरों में लोअर सर्किट लग गया और निवेशकों को नुकसान हुआ. LS Industries ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए कई बड़े ऐलान किए. कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स के क्षेत्र में एंट्री, विदेशी निदेशकों की नियुक्ति, दुबई में सिस्टर कंपनी खोलने और Robochef India Pvt. Ltd. के अधिग्रहण जैसी घोषणाएं कीं. SEBI को पता चला कि Robochef के निदेशकों ने कंपनी के शेयरों में उस समय ट्रेडिंग की, जब कीमतें अपने चरम पर थीं.  

SEBI ने लिया फैसला

SEBI के Whole Time Member अश्विनी भाटिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि इस मामले की विस्तृत जांच तेजी से की जाएगी और इसे 15 मई 2025 तक पूरा किया जाएगा. साथ ही, ₹1.14 करोड़ की अवैध कमाई को जब्त करने का आदेश दिया गया. SEBI ने निवेशकों को आगाह करते हुए कहा, "कई बार निवेशक बिना सोचे-समझे केवल लाभ की आकांक्षा में निवेश करते हैं. यह बिलकुल वैसा ही है जैसे बच्चे जादूगर की धुन पर चल पड़ते हैं. बाजार कभी-कभी उदार हो सकता है, लेकिन इतना उदार नहीं कि अवास्तविक लाभ दे सके."
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

भारतीय डिजिटल मार्केटिंग उद्योग ने खोया बड़ा नाम, Yaap Digital के संस्थापक अतुल हेगड़े का निधन

याप डिजिटल के अलावा अतुल हेगड़े भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. नवाचार को बढ़ावा देना और नई पीढ़ी के उद्यमियों को सहयोग देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल था.

4 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

4 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इंडोनेशिया संबंधों को नई उड़ान, ब्रह्मोस मिसाइल, UPI और सबांग पोर्ट समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान, शिक्षा, स्वास्थ्य, महत्वपूर्ण खनिजों और बंदरगाह विकास समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज को SEBI की चेतावनी, इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन में 3 नाम आए सामने

सेबी ने 24 जून 2026 को रिलायंस इंडस्ट्रीज के कंपनी सचिव एवं कंप्लायंस अधिकारी को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया. यह पत्र कंपनी को 6 जुलाई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के माध्यम से प्राप्त हुआ.

2 hours ago

SEBI ने मणिपाल हेल्थ के IPO को दी मंजूरी, 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी

कंपनी ने 25 मार्च 2026 को IPO के लिए ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल किए थे. प्रस्तावित IPO में 8,000 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे.

4 hours ago

VIRGIO ने हंसा निगम को बनाया CMO, ब्रांड की विकास रणनीति की संभालेंगी कमान

हंसा निगम वर्ष 2023 में VIRGIO से जुड़ी थीं. तब से उन्होंने कंपनी की ब्रांड पहचान मजबूत करने और ग्राहकों के साथ जुड़ाव बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

3 hours ago