✕

होम / बिजनेस / SEBI ने मवाना शुगर्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, इनसाइडर ट्रेडिंग लाभ की राशि वापस करने का आदेश!

SEBI ने मवाना शुगर्स के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, इनसाइडर ट्रेडिंग लाभ की राशि वापस करने का आदेश!

SEBI द्वारा यह कदम पूंजी बाजार की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए उठाया गया है, ताकि ऐसे भेदिया कारोबार के मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने मवाना शुगर्स लिमिटेड (MSL) के प्रवर्तक सिद्धार्थ श्रीराम को 6.17 करोड़ रुपये की राशि वापस करने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई उनके द्वारा कंपनी की प्रतिभूतियों में किए गए भेदिया कारोबार (इनसाइडर ट्रेडिंग) को लेकर की गई है. सेबी की जांच के अनुसार, सिद्धार्थ श्रीराम के पास 2017 से 2018 तक अप्रकाशित मूल्य-संवेदनशील जानकारी (यूपीएसआई) थी, जिसका लाभ उन्होंने अपनी ट्रेडिंग गतिविधियों में उठाया.

PIT  नियमों का उल्लंघन

सेबी ने सितंबर 2017 से फरवरी 2018 की अवधि के दौरान मवाना शुगर्स के प्रवर्तक सिद्धार्थ श्रीराम की ट्रेडिंग गतिविधियों का गहराई से अध्ययन किया. जांच के दौरान यह पाया गया कि उन्होंने भेदिया कारोबार निषेध (पीआईटी) नियमों का उल्लंघन किया था. हालांकि, मई 2021 में सिद्धार्थ श्रीराम का निधन हो गया, और उनके कानूनी उत्तराधिकारी कृष्ण श्रीराम को उनके शेयर हस्तांतरित किए गए.

कृष्ण श्रीराम की जिम्मेदारी 

सेबी ने एमएसएल की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी से यह पाया कि कृष्ण श्रीराम, सिद्धार्थ के कानूनी उत्तराधिकारी होने के साथ-साथ वर्तमान में कंपनी के 'बोर्ड के चेयरमैन' भी हैं. इसलिए, उन्हें सिद्धार्थ के द्वारा किए गए भेदिया कारोबार से हुए लाभ की राशि वापस करने की जिम्मेदारी दी गई है.

 

ब्याज  के साथ राशि वापस करने का आदेश

सेबी ने कृष्ण श्रीराम को 45 दिनों के भीतर 6.17 करोड़ रुपये की राशि वापस करने का आदेश दिया है. साथ ही, इस राशि पर 24 नवंबर 2017 से लेकर आदेश की तारीख तक 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी जुड़ा रहेगा. अगर वह निर्धारित समय सीमा के भीतर भुगतान नहीं करते, तो ब्याज की राशि भी बढ़ती जाएगी। यह राशि निवेशक शिक्षा और संरक्षण कोष में जमा की जाएगी.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

चंद्रशेखरन और वेंणु श्रीनिवासन के बीच टीवीएस से जुड़ा दूसरा सौदा टाटा संस बोर्ड के समक्ष नहीं रखा गया: रिपोर्ट

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के परिवार की कंपनी कर्नाटक में 330 करोड़ रुपये के औद्योगिक पार्क की योजना बना रही है. यहां टीवीएस मोटर और उसके टियर-1 आपूर्तिकर्ताओं के लिए ऑटो कंपोनेंट्स बनाए जाने हैं.

4 hours ago

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

5 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

3 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

1 hour ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

4 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

4 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

8 hours ago