होम / बिजनेस / खत्म नहीं हो रहे Gautam Adani के बुरे दिन, अब एक्शन मोड में SEBI
खत्म नहीं हो रहे Gautam Adani के बुरे दिन, अब एक्शन मोड में SEBI
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बाजार नियामक SEBI अडानी एंटरप्राइजेज के FPO से जुड़े दो एंकर इनवेस्टर्स के साथ कंपनी के संबंधों की जांच करेगी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
गौतम अडानी (Gautam Adani) के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग (Hindenburg) की रिपोर्ट उनके गले की ऐसी फांस बन गई है, जिसकी चुभन लगातार बढ़ती जा रही है. शेयर बाजार में उनकी कंपनियों के हाल-बेहाल हैं. इंडेक्स प्रोवाइडर MSCI ने अडानी ग्रुप के शेयरों के फ्री फ्लोट स्टेटस में कटौती कर दी है और अब बाजार नियामक सेबी (SEBI) भी एक्शन मोड में आ गया है.
दो निवेशक रडार पर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बाजार नियामक SEBI अडानी एंटरप्राइजेज के FPO से जुड़े दो एंकर इनवेस्टर्स के साथ कंपनी के संबंधों की जांच करेगी. बता दें कि अडानी समबूह ने 20 हजार करोड़ का एफपीओ पूरी तरह सब्सक्राइब होने के बादवापस ले लिया था. समूह का ये फैसला बेहद चौंकाने वाला था. हालांकि, गौतम अडानी के कहा था कि ऐसा निवेशकों के हित को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
मॉरिशस बेस्ड हैं निवेशक
सेबी FPO से जुड़े एंकर इनवेस्टर 'ग्रेट इंटरनेशनल टस्कर फंड और 'आयुष्मत लिमिटेड' के साथ एंटरप्राइजेज के रिश्तों की जांच करेगी. साथ ही बाजार नियामक यह भी पता लगा रहा है कि शेयरों की खरीद में किसी भी नियम का उल्लंघन तो नहीं हुआ. अडानी के एफपीओ में पैसा लगाने वाले ये दोनों ही निवेशक मॉरिशस बेस्ड हैं.
इन पर भी है नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बात की जांच की जाएगी कि कहीं एंजल इनवेस्टर्स से कंपनी के कोई रिश्ते तो नहीं थे या किसी भी तरह का हितों का टकराव तो नहीं है. इतना ही नहीं सेबी एफपीओ को मैनेज करने वाले दस इनवेस्टमेंट बैंकों में से एलारा कैपिटल और मोनार्क नेटवर्थ कैपिटल पर भी नजर बनाए हुए है. बता दें कि हिंडनबर्ग ने भी अपनी रिसर्च रिपोर्ट में इन दोनों का जिक्र किया था. हिंडनबर्ग ने आरोप लगाया है कि अडानी की एक प्राइवेट एंटिटी में इन दोनों की हिस्सेदारी है.
टैग्स