✕

होम / बिजनेस / SEBI का चला डंडा, SME IPO मर्चेंट बैंकिंग फर्म पर कसा शिकंजा, नियमों के उल्लंघन का आरोप

SEBI का चला डंडा, SME IPO मर्चेंट बैंकिंग फर्म पर कसा शिकंजा, नियमों के उल्लंघन का आरोप

मार्केट रेगुलेटर ने अगस्त 2022 से जून 2024 के दौरान फर्म के ऑपरेशंस और इसके डायरेक्टरों की गतिविधियों की जांच के आदेश दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एसएमई आईपीओ (SME IPO) मर्चेंट बैंकिंग कंपनी कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स लिमिटेड (Corporate Capital Ventures Limited) मार्केट रेगुलेटर सेबी की जांच के दायरे में आ गई है. कंपनी पर मर्चेंट बैंकिंग रेगुलेशन के उल्लंघन के आरोप हैं. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली बेस्ड मर्चेंट बैंकर ने कुछ एसएमई आईपीओ को मैनेज किया है. मार्केट रेगुलेटर सेबी ने पहले ही मर्चेंट बैंकिंग एंटिटी को नोटिस जारी कर दिया है और नोटिस में दो डायरेक्टर्स कुलभूषण पाराशर और हरप्रीत कौर के साथ-साथ कुछ अन्य एंटिटीज के नाम भी शामिल कर दिए हैं.

सेबी को मिली गुमनाम शिकायत

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार SEBI की जांच तब शुरू हुई जब रेगुलेटर को एक गुमनाम शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुलभूषण पाराशर ने अपने रिश्तेदारों के माध्यम से कंपनियों को पब्लिक करने से पहले उनमें शेयर खरीदे. कैपिटल मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी के निरीक्षण का आदेश दिया और अगस्त 2022 से जून 2024 के बीच की अवधि के लिए एंटिटी और उसके डायरेक्टर्स के ऑपरेशन और एक्टिविटीज की जांच की.

इस अवधि के दौरान कॉर्पोरेट कैपिटल वेंचर्स ने छह एसएमई आईपीओ-  Oriana Power, Annapurna Swadisht, DroneAcharya Aerial Innovations, Crayons Advertising, Creative Graphics solutions और Rocking Deals सर्कुलर इकोनॉमी के लिए मर्चेंट बैंकर के रूप में काम किया.

नोटिस में ये नाम शामिल

जांच पूरी होने के बाद रेगुलेटर ने 19 जून को अपने एक अधिकारी को ‘Designated Authority’ नियुक्त किया और 23 जुलाई को फर्म और उसके डायरेक्टर्स को नोटिस भेजा. नोटिस में कुलभूषण पाराशर एचयूएफ, जगदीश प्रसाद शर्मा, यूनिज़ोन फिनटेक प्राइवेट लिमिटेड और सीमा सवाताल जैसे नाम भी लिस्टेड हैं.

इस बीच SEBI को मिली गुमनाम शिकायत के अनुसार, कुलभूषण पाराशर के रिश्तेदारों को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर ओरियाना पावर के 25,000 इक्विटी शेयर और 25,000 बोनस शेयर अलॉट किए गए. यह अलॉटमेंट जगदीश कुमार प्रसाद को किया गया और रॉकिंगडील्स के आईपीओ प्रॉस्पेक्टस में प्रसाद को कुलभूषण पाराशर के निकटतम रिश्तेदार के रूप में लिस्ट किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

16 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

17 hours ago

अमेरिका में PERM पर रोक से भारतीय IT कंपनियों की बढ़ी चिंता, TCS-Infosys समेत 8 कंपनियां प्रभावित

अमेरिका में ग्रीन कार्ड स्पॉन्सरशिप से जुड़ी PERM प्रक्रिया पर रोक के बाद भारतीय IT कंपनियों के कर्मचारियों की स्थायी निवास प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं. हालांकि, इस कदम से मौजूदा H-1B वीजा अपने आप रद्द नहीं होंगे.

18 hours ago

स्टारलिंक, जियो और वनवेब में मुकाबला, सैटकॉम सेक्टर में किसी कंपनी का एकाधिकार नहीं: सिंधिया

सिंधिया ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान कहा कि सैटकॉम क्षेत्र में किसी एक कंपनी को प्राथमिकता नहीं दी गई है. इस क्षेत्र में सेवाएं देने की इच्छुक सभी कंपनियों को जरूरी नियमों और शर्तों का पालन करना होगा.

18 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

1 day ago


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

11 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

7 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

13 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

12 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

13 hours ago