✕

होम / बिजनेस / Sebi ने Paytm के फाउंडर को भेजा कारण बताओ नोटिस, शेयर में आई भारी गिरावट!

Sebi ने Paytm के फाउंडर को भेजा कारण बताओ नोटिस, शेयर में आई भारी गिरावट!

SEBI ने Paytm के फाउंडर विजय शेखर शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसका असर सोमवार को कंपनी के शेयरों में भी देखने को मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, अब सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन्स लिमिटेड के फाउंडर विजय शेखर शर्मा सहित अन्य लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. पेटीएम के शेयर शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में 9 प्रतिशत तक टूट गए. तो आइए जानते हैं कंपनी को ये नोटिस किस गलती के लिए मिला है और इससे कंपनी के शेयर को कितना नुकसान हुआ है?

पेटीएम को इस गलती के लिए मिला नोटिस
पेटीएम को ये नोटिस आईपीओ लॉन्च के दौरान प्रमोटर क्लासिफिकेशन नियमों को कथित तौर पर ना मानने के मामले में दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह जांच रिजर्व बैंक की तरफ से मिले इनपुट के आधार पर शुरू की गई थी. पेटीएम पेमेंट्स बैंक की जांच के बाद इस साल के शुरूआत में रिजर्व बैंक ने इस मामले में कड़ा एक्शन लिया था. अब सेबी ने नोटिस जारी करके सवाल किया है कि क्या विजय शेखर शर्मा को प्रमोटर्स के तौर पेश किया जाना चाहिए था? जब कंपनी का आईपीओ आया था तब उनके पास सिर्फ एक कर्मचारी के बजाए मैनेजमेंट का कंट्रोल भी था. सेबी ने इसीलिए उस समय के डायरेक्टर्स को भी नोटिस जारी किया है. सेबी ने अपने नोटिस में उन लोगों से सवाल किया है कि विजय शेखर शर्मा के इस कदम का समर्थन क्यों किया था? सेबी के नियमों के अनुसार अगर विजय शेखर शर्मा प्रमोटर्स पेश किए जाते तो वो एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन्स (ESOPs) के लिए योग्य नहीं रह जाते.

ये है सेबी के नियम
सेबी के नियमों के अनुसार जब तक कोई कंपनी प्रोफेशनली मैनेज्ड नहीं घोषित करती है, तब तक उसे प्रमोटर द्वारा संचालित ही माना जाता है. प्रोफेशनली मैनेज्ड होने के लिए किसी भी कंपनी के एक हिस्सेदार के पास 10 प्रतिशत से अधिक की हिस्सेदारी नहीं होनी और ना ही एक हिस्सेदार का कंट्रोल होना चाहिए.

पेटीएम के शेयरो में भारी गिरावट
पेटीएम के शेयर शुक्रवार की क्लोजिंग की तुलना में बढ़त के साथ 560 रुपये के लेवल पर खुले थे. हालांकि, इसके बाद शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली है. इंट्रा-डे हाई की तुलना में शेयर 11.91 प्रतिशत की गिरावट के बाद 505.25 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक पहुंच गए थे. खबर लिखने तक एनएसई पर कंपनी के शेयर 4.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 530 रुपये पर कारोबार करते नजर आए. वहीं, बीएसई पर 4.25% की गिरावट के साथ 530.95 पर कारोबार करते दिखे. 

इसे भी पढ़ें-बॉलीवुड सेलेब्रिटी अनु मलिक ने खरीदी नई रेंज रोवर, जानिए क्या है इसकी खासियत और कीमत?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

11 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

9 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

8 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

8 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

11 hours ago